कुरुक्षेत्र में इंस्टाग्राम के प्यार को परवान चढ़ाने के लिए प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ अफेयर बना हत्या की वजह, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र के सांवला गांव में राजकुमार उर्फ राजू हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, राजू की पत्नी सुषमा का करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए मोहित से संपर्क हुआ था, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गया।
पति को पत्नी के अफेयर का शक होने के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। आरोप है कि सुषमा ने यह बात अपने प्रेमी मोहित को बताई। इसके बाद मोहित ने पहले राजू से दोस्ती की और उसका भरोसा जीता।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई की रात मोहित राजू को बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गया, जहां दोनों ने शराब पी। राजू के नशे में होने के बाद मोहित ने कथित तौर पर परने से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गुरुद्वारे के पास सड़क किनारे फेंक दिया।
अगली सुबह ग्रामीण को शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राजू की पत्नी सुषमा और उसके प्रेमी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। सुषमा को जेल भेज दिया गया है, जबकि मोहित को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है