janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt जिला बार संघ अंबाला के चुनाव की घोषणा, 11 सितंबर को होगा मतदान  - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

जिला बार संघ अंबाला के चुनाव की घोषणा, 11 सितंबर को होगा मतदान 

जिला बार संघ अंबाला के चुनाव की घोषणा, 11 सितंबर को होगा मतदान 

जिला बार संघ अंबाला के चुनाव की घोषणा, 11 सितंबर को होगा मतदान

जिला बार संघ अंबाला के चुनाव की घोषणा, 11 सितंबर को होगा मतदान 
जिला बार संघ अंबाला के चुनाव की घोषणा, 11 सितंबर को होगा मतदान

अंबाला, 25 अगस्त। जिला बार संघ अंबाला के आगामी चुनाव को लेकर मंगलवार को जिला बार संघ के प्रधान के कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें बार के निर्वातमान प्रधान सतपाल सिंह, सचिव विकास शर्मा उपाध्यक्ष अरविंद गोयल संदीप शर्मा भी उपस्थित रहे और चुनाव अधिकारियों संदीप सचदेवा एडवोकेट और संजीव वशिष्ठ एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी मीडिया को दी।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 31अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक चलेगी। नामांकन निर्धारित समय दोपहर 4 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे।

नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 3 सितंबर को सुबह 11 बजे होगी, जबकि उम्मीदवार 3 सितंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 4.30 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

चुनाव अधिकारी संदीप सचदेवा ने बताया कि 11 सितंबर 2026 को सुबह 9:15 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला बार संघ के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता भी निर्धारित की गई है। अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम 10 वर्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम 10 वर्ष, सचिव पद के लिए न्यूनतम 5वर्ष तथा संयुक्त सचिव पद के लिए कोई भी चूनाव लड़ सकता है। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी न्यूनतम 5 वर्ष की प्रैक्टिस निर्धारित की गई है। कार्यकारिणी के चार सदस्यों में एक महिला सदस्य का होना अनिवार्य रहेगा।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बर काउंसिल पंजाब हरियाणा के दिशा-निर्देश अनुसार कुल चुनाव प्रक्रिया में जितने पद हैं उसमें से 30% पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने जरूरी है और जिसका इन चुनावों में पालन किया गया है उपाध्यक्ष,सह सचिव व कार्यकारी सदस्य महिला पद तीन पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

संदीप सचदेवा एडवोकेट ने मीडिया को चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी अधिवक्ताओं से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!