सिरसा में बड़ा हादसा: घगघर नदी में गिरा ट्रक
सिरसा के ओटू हेड पर बुधवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर घगघर नदी में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक में चालक समेत अन्य लोग मौजूद बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक अरौड़ा ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है और ड्राइवर रानियां से सामान उतारकर सिरसा लौट रहा था, तभी अचानक ट्रक नदी में जा गिरा।
फिलहाल प्रशासन की ओर से नदी में किसी अन्य व्यक्ति के होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। मामले की जांच जारी है।
📍 स्थान: ओटू हेड, सिरसा



