
SHO कर्मवीर सिंह की मौ*😭 त से हर जानने वाला सदमे में,अंबाला पुलिस ने खो दिया एक ईमानदार SI

अंबाला शहर के नग्गल थाना SHO कर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में थाना के अंदर हो गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है SHO कर्मवीर सिंह की छाती में गोली लगी और उसके बाद उन्हें अंबाला शहर के सिविल हस्पताल लाया गया जहां उनकी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नही दी गयी है। बताया जा रहा है SHO कर्मवीर ने कुछ देर पहले थाने के मुंशी से रिवाल्वर साफ करने के लिए मांगी थी। लेकिन कुछ देर बाद कर्मवीर मृत मिले और उनकी छाती में गोली लगी हुई थी। कर्मवीर सिंह करीब एक साल से ज्यादा समय से नग्गल थाना में तैनात थे उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।
अंबाला नग्गल थाना SHO कर्मवीर सिंह की मौत मामले में SP अंबाला ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि प्राथमिक तौर पर ये सामने आया है कि कर्मवीर SHO की आज अपना सरकारी हथियार साफ कर रहे थे हो सकता है कि इस दौरान गोली चली हो, उसी वक्त एक व्यक्ति बुलेट पर थाने से निकला है जो सीसीटीवी में सामने आया है फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।



