फरीदाबाद में पंचायत घोटाले से जूड़े करोड़ों के गबन में ACB ने एक को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद में पंचायत घोटाले से जूड़े करोड़ों के गबन में ACB ने एक को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद में पंचायत घोटाले से जूड़े करोड़ों के गबन में ACB ने एक को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद में पंचायत घोटाले से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा द्वारा 16.02.2026 को ग्राम पंचायत मुजेड़ी, ब्लॉक तिगांव, जिला फरीदाबाद में वर्ष 2020–21 के दौरान हुए कथित गबन प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है।

बताया गया कि तत्कालीन कार्यवाहक सरपंच ब्रह्मपाल के कार्यकाल में बिना प्रशासनिक अनुमति के फर्जी विकास कार्य दिखाकर करीब 22 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में अभियोग संख्या 355 दिनांक 16.10.2022 थाना सदर बल्लभगढ़ में विभिन्न धाराओं 120B, 201, 406, 409, 420, 467, 468, 471 भादंसं व पीसी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज है।
जांच के दौरान फरार चल रहे आरोपी सागर, मालिक फर्म “दा डिजाइन कोड” निवासी गांव नवादा, ब्लॉक तिगांव, जिला फरीदाबाद को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।
जांच में सामने आया कि 09.10.2020 को कार्यवाहक सरपंच ब्रह्मपाल ने ग्राम सचिव जोगेंद्र, बीडीपीओ पूजा शर्मा तथा विभिन्न फर्म मालिकों के साथ मिलीभगत कर बिना अनुमति फर्जी विकास कार्य दर्शाए और लगभग 22 करोड़ रुपये की अदायगी कर दी। इनमें से करीब 17 करोड़ 14 लाख रुपये विभिन्न फर्मों—दा डिजाइन कोड, एसके इंटरप्राइजेज, सतगुरु इंटरप्राइजेज, साईं ट्रेडिंग कंपनी, फरहान इंटरप्राइजेज, राघव बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर एंड कॉन्ट्रैक्टर, साकिर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर एंड कॉन्ट्रैक्टर, हीरालाल, रसीद बिहारी प्रॉपर्टी, मैसर्स श्यामजी एसोसिएट्स आदि—को जारी किए गए।
अब तक की जांच में सामने आया है कि कुल 22 करोड़ रुपये के गबन में से आरोपी सागर की फर्म “मैसर्स दा डिजाइन कोड” के माध्यम से 1,94,79,968 रुपये का गबन किया जाना पाया गया है।
इस मामले में पूर्व में भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 09.09.2025 को पूजा शर्मा व हीरालाल को गिरफ्तार किया गया था, जबकि 27.12.2025 को तनुजा शर्मा, नंद किशोर तथा मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से पूजा शर्मा व तनुजा शर्मा को माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि अन्य आरोपी अभी जिला जेल नीमका, फरीदाबाद में बंद हैं।
मामले में नामजद एक अन्य आरोपी ललित मोहन शर्मा अग्रिम जमानत पर है। वहीं तीन आरोपियों—पूजा शर्मा, हीरालाल व ललित मोहन शर्मा—के विरुद्ध 24.11.2025 को चालान पेश किया जा चुका है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगामी दिनों में और भी खुलासे व गिरफ्तारियां संभव हैं।



