
जेबीटी भर्ती पर चल रहे कोर्ट केस पर आज पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा निर्णय दिया

जेबीटी भर्ती पर चल रहे कोर्ट केस पर आज पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा निर्णय दे दिया गया है, परन्तु कोर्ट ऑर्डर अपलोड होना लंबित है। कोर्ट ऑर्डर अपलोड होने के तुरंत बाद आयोग द्वारा भर्ती की अगली प्रक्रिया पर कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी।
जेबीटी के सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाता है कि अगली प्रक्रिया (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) से संबंधित जानकारी भी शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आप सभी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।
आज आयोग कार्यालय में जेबीटी के कुछ अभ्यर्थियों ने मिलकर आयोग का आभार व्यक्त किया। आप सभी का विश्वास और धैर्य सराहनीय है।



