दुःखभंजनी चैरिटेबल पॉलीक्लिनिक में महिला रोगों की ओपीडी शुरू, डॉ. निधि देंगी सेवाएं : टीपी सिंह
सोमवार, बुधवार व शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी ओपीडी.


अंबाला। दुःखभंजनी चैरिटेबल पॉलीक्लिनिक नाहन हाउस में लोगों की सुविधा के लिए श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी की तरफ से बेहतरीन प्रबंध किए जा रहे है। जानकारी देते हुए श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी के प्रधान टीपी सिंह ने बताया कि सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को डॉ. निधि गुप्ता गाइनेकोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं देंगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर निधि गुप्ता इससे पहले हिंदुजा हॉस्पिटल मुंबई, सिविल हॉस्पिटल अंबाला शहर सहित विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। टीपी सिंह ने बताया कि सप्ताह में 3 दिन वह सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दुःखभंजनी चैरिटेबल पॉलीक्लिनिक में मरीजों की जांच करेंगी।
उन्होंने बताया कि अब पॉलीक्लिनिक में महिलाओं से संबंधित विभिन्न रोगों का इलाज किया जाएगा।
टीपी सिंह ने बताया कि इस दौरान प्रसिद्ध समाजसेवी इंजीनियर बलबीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सोसाइटी के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
जिसके बाद भाई जगदीप सिंह ने अरदास की । उसके बाद इंजीनियर बलबीर सिंह ने रिब्बन काटकर ओपीडी का शुभारंभ किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग अंबाला शहर की तरफ से पॉलीक्लिनिक में एक्सरे व टीबी जांच का कैंप मुफ्त लगाया गया। जिसका लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी के चेयरमैन मंजीत सिंह, जेपी सिंह, महिंदरपाल सिंह कंवरजीत सिंह शैली, तेजिंदर सिंह, जेजे सिंह, अमरजीत सिंह बिंद्रा, हरभजन सिंह, प्रीतम सिंह, अमरजीत सिंह भुपेंद्र सिंह कंवलजीत सिंह,इंदरपाल सिंह व लेडीज विंग से कुलविंदर कौर, सुरिंदर कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।
समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए कार्य कर रही श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी : टीपी सिंह
जानकारी देते हुए सोसाइटी के प्रधान टीपी सिंह ने बताया कि कि श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी की तरफ से समय-समय पर मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए जाते हैं। वहीं इसके साथ उन्होंने बताया कि सोसाइटी की तरफ से शव वाहन, एंबुलेंस, गुरुद्वारा मंजी साहिब में लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सोसाइटी की तरफ से जरूरतमंदों को राशन सेवा, किताबों की सेवा और बच्चों की स्कूल की फीस भी भरवाई जाती है, वहीं बेरोजगार युवाओं को नौकरी लगवाने के लिए जॉब प्लेसमेंट की सुविधा भी दी जाती है। वहीं दुखभंजनी चैरिटेबल पॉलिक्लिनीक में इससे पहले आंखों की ओपीडी, फिजियोथैरिपी, दांतों की ओपीडी, जनरल ओपीडी, डिजिटल एक्स-रे, सभी प्रकार के टेस्ट चैरिटेबल रेट पर किए जा रहे हैं।



