janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt अंबाला जीएमएन कॉलेज के बीबीए छात्राओं का मिला कोरिज़ो एजुटेक, गुरुग्राम में हुआ कैंपस प्लेसमेंट - Ambala Mirror
Anil Vijअंबालाऊर्जाचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

अंबाला जीएमएन कॉलेज के बीबीए छात्राओं का मिला कोरिज़ो एजुटेक, गुरुग्राम में हुआ कैंपस प्लेसमेंट

अंबाला जीएमएन कॉलेज के बीबीए छात्राओं का मिला कोरिज़ो एजुटेक, गुरुग्राम में हुआ कैंपस प्लेसमेंट

अंबाला जीएमएन कॉलेज के बीबीए छात्राओं का मिला कोरिज़ो एजुटेक, गुरुग्राम में हुआ कैंपस प्लेसमेंट

गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के बीबीए विभाग की छात्राओं पालक और सैजल का चयन प्रतिष्ठित कंपनी कोरिज़ो एजुटेक, गुरुग्राम में हुआ है। दोनों छात्राओं को ₹6.5 लाख प्रति वर्ष के आकर्षक पैकेज की पेशकश की गई है। इस उपलब्धि के साथ ही कॉलेज में बीबीए प्लेसमेंट सीजन का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।

 

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि पालक और सैजल की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने पेशेवर जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी और संस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगी।

 

कॉलेज के प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। पालक और सैजल की सफलता हमारे शैक्षणिक दृष्टिकोण और सशक्त प्लेसमेंट प्रणाली का सशक्त प्रमाण है। प्रबंधन ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर सुश्री कमलप्रीत कौर, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि बीबीए विभाग के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। जीएमएन कॉलेज में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष भर पर्सनालिटी डेवलपमेंट की कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। साथ ही लैंग्वेज लैब के माध्यम से विद्यार्थियों की कम्युनिकेशन स्किल्स को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाता है। चयनित छात्राओं पालक और सैजल ने अपनी मेहनत और अनुशासन से यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

 

बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. भारती विज ने इस अवसर पर कहा कि पालक और सैजल की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और सीखने की ललक का परिणाम है। यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छुएँगी। इसके अतिरिक्त डॉ. रवनीत एवं डॉ. अमिता ने भी पालक और सैजल को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके भावी जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की।

 

कॉलेज की प्लेसमेंट सेल ने इस सफलता में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!