9 साल की बच्ची के माँ बनने का वीडियो तेजी से वायरल, कैथल पुलिस ने FAKE NEWS बताते हुए कार्रवाई करने की बात कही

कैथल सोशल मीडिया पर 9 साल की बच्ची के माँ बनने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे दिखाया जा रहा है कि अस्पताल में एक 8 से 9 साल की बच्ची की गोद में एक नवजात शिशु लेटा है,इस वीडियो के साथ एक महिला पुलिस अधिकारी का वीडियो जोड़ कर घटना के कैथल का होने का दावा किया जा रहा है,जिसे पुलिस ने FAKE NEWS बताते हुए कार्रवाई करने की बात कही है
आखिर वीडियो की सच्चाई क्या है?
यह वीडियो 5 मार्च 2025 का है जहाँ कैथल में एक निजी यूनिवर्सिटी में लॉ स्टूडेंट के समिनार का आयोजन किया जा रहा था।जिसमे थाना प्रभारी गीता लॉ स्टूडेंट के साथ अपना इन्वेस्टीगेशन अनुभव साझा किया था जिसमें उन्होंने एक ऐसी घटना का जिक्र किया था जिसमें सगे भाई द्वारा 9 साल की बहन को गर्भवती करने की बात थी । कैथल पुलिस के DSP ललित यादव ने संज्ञान लेते हुए एक वीडियो साँझा किया है ,जिसमें कहा है कि वायरल वीडियो का कैथल जिले से कोई संबंध नहीं है। कैथल पुलिस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती और वायरल वीडियो पर कैथल पुलिस संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करेगी।