
नग्गल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोना जेवर चोरी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड के बाद सारा चोरीशुदा सामान बरामद,
नग्गल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोना जेवर चोरी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड के बाद सारा चोरीशुदा सामान बरामद,
नग्गल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोना जेवर चोरी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड के बाद सारा चोरीशुदा सामान बरामद,

नग्गल थाना पुलिस ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए सोने के जेवर चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण,
08 अक्टूबर 2026 को
शिकायतकर्ता बीरा सिंह ने नग्गल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सुल्तान सिंह ने उसके बक्से का ताला तोड़कर कीमती सोने के जेवरात चोरी कर लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बरामदगी,
नग्गल पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (ASI) जनक राज और सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रगट सिंह ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सुल्तान सिंह पुत्र सोनी राम वासी गांव मैहला को गिरफ्तार किया।
पुलिस रिमांड व पूछताछ,
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर
3 सोने की अंगूठियां
1 जोड़ा मुंदरियां (कान के कुंडल)
2 अन्य टिक्के जो आरोपी द्वारा कैपरी गोल्ड लोन, इस्माइलाबाद के पास लोन के लिए गिरवी रखे गए थे, जिन्हें पुलिस ने तुरंत प्रभाव से ट्रैक कर अपने कब्जे में ले लिया।
आगामी कार्रवाई,
पुलिस ने बरामद किए गए सभी सोने के जेवरात को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। बरामदगी से संबंधित दस्तावेज तैयार कर माल मुकदमा को नियमानुसार मालखाना में जमा करवा दिया गया है।
अभियोग की अन्य तफ्तीश जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


