
जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जेल पहुंचीं बहनें तो छलकी आंखे

एंकर :– रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर अंबाला सेंट्रल जेल में आज माहौल भावुक नजर आया। जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें जेल पहुंचीं। किसी की आंखों में भाई से मिलने की खुशी थी तो किसी की आंखों में बिछड़ने का दर्द साफ दिखाई दिया। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से भी बहनों के लिए राखी और मिठाई का इंतजाम किया गया।
वीओ :– ये तस्वीरें अंबाला सेंट्रल जेल की हैं जहां रक्षाबंधन के मौके पर बहनें अपने बंदी भाइयों की कलाई पर प्यार और विश्वास का धागा बांधने पहुंचीं।भाई की कलाई पर राखी बांधते वक्त बहनों के चेहरे पर खुशी भी थी और आंखों में आंसू भी क्योंकि लंबे समय बाद भाई के सामने बैठकर राखी बांधने का ये मौका उनके लिए बेहद भावुक था। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर जेल प्रशासन की ओर से भी बंदियों और उनकी बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। बहनों के लिए राखी और मिठाई की व्यवस्था की गई, ताकि वे अपने भाइयों के साथ इस त्योहार को कुछ खास अंदाज में मना सकें। बहनों ने उन्हें राखी बांधने का अवसर देने के लिए अंबाला जेल प्रशासन का धन्यवाद भी किया।
बाइट :– 1 से 3 महिलाएं।
वीओ :– जेल सुपरिटेंडेंट सतविंदर गोदारा ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के लिए राखी और मिठाई का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि ये पल उनके लिए भी काफी भावुक कर देने वाला होता है। जब बहनों की आंखों में आंसू होते हैं तो भाई भी उस भावुक पल को देखकर खुद को संभाल नहीं पाते।
बाइट :– सतविंदर गोदारा, जेल सुपरिटेंडेंट
एंड अप :– रिश्तों की डोर से जुड़ा रक्षाबंधन का ये त्योहार जेल की चारदीवारी के बीच भी भाई-बहन के प्यार को महसूस कराता नजर आया। एक तरफ भाई की कलाई पर सजी राखी तो दूसरी तरफ बहन की आंखों में छलकते आंसू ये पल हर किसी को भावुक कर देने वाला था।



