janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt सो रहे ट्रक चालकों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 2 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 5 मोबाइल, 8 एटीएम कार्ड व 6,100 रुपये बरामद - Ambala Mirror
Anil Vijअंबालाऊर्जाक्राइमचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

सो रहे ट्रक चालकों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 2 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, 5 मोबाइल, 8 एटीएम कार्ड व 6,100 रुपये बरामद

पंचकूला/9 अगस्तसतीश : पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार चोरी व स्नैचिंग की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से चोरी के मामले को 24 घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय सड़क किनारे खड़े ट्रकों में सो रहे या कुछ समय के लिए बाहर गए ट्रक चालकों को निशाना बनाकर नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड व दस्तावेज चोरी करते थे।

मामले के अनुसार, 6 अगस्त की रात एक ट्रक चालक चंडीमंदिर लाइट पार करने के बाद सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर खाना खाने गया। करीब 20 मिनट बाद लौटने पर ट्रक की खिड़की का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर दस्तावेज, बैंक पासबुक व कैश गायब मिला।शिकायत पर थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार चंडीमंदिर थाना टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महज 24 घंटे के अंदर 8 अगस्त को अजय (24) निवासी चंडीमंदिर तथा महेन्द्र (34) निवासी चंडीमंदिर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर 6,100 रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन, 8 एटीएम/डेबिट कार्ड, पर्स व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

डीसीपी के अनुसार आरोपी रात के समय सड़क किनारे खड़े ट्रकों की खिड़की का शीशा तोड़कर नकदी, मोबाइल व अन्य सामान चोरी करते थे। दोनों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच के अनुसार आरोपी महेन्द्र के खिलाफ चोरी के तीन तथा अजय के खिलाफ चोरी का एक मामला पहले से दर्ज है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!