
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गांव पंजोखरा साहिब में कबड्डी शुभारंभ किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गांव पंजोखरा साहिब में कबड्डी शुभारंभ किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गांव पंजोखरा साहिब में कबड्डी शुभारंभ किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया


खेल गतिविधियों के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा साहिब ग्राम पंचायत को अपने स्वैच्छिक कोष से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की
अम्बाला, 29 सितम्बर :-हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा की धरती गीता के ज्ञान, मेहनतकश के किसान की, सीमा पर लड़ने वाले नौजवानों की, एशियन, ऑलम्पिक, कॉमनवैल्थ गेमों में मेडल लाने वाले नौजवान खिलाडिय़ों की धरती हैं।
विज मंगलवार गांव पंजोखरा साहिब में आयोजित सातवीं कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्यतिथि रिब्बन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजकों ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिन्नदन किया। इस मौके पर मंत्री अनिल विज ने प्रतियोगिता की गतिविधियों के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने यहां पर आयोजकों द्वारा आयोजित कबड्ड़ी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि पंजोखरा साहिब प्रतियोगिता से जुड़े नौजवानों को देखकर बहुत ही खुशी का एहसास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सारे देश में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा में भी नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा की धरती ऐतिहासिक धरती हैं। इस धरती पर खिलाडिय़ों के हाथ में बैट बल्ला, फुटबॉल, हॉकी होने चाहिए, ना की नशे की पुडिय़ा। नशा केवल युवक का जीवन खराब नहीं करता बल्कि उसके पूरे परिवार और घर की नींव को खराब कर देता हैं। ये एक ऐसा जहर है जिसने कई नौजवानों के जीवन को खराब कर दिया हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा नशा मुक्त यात्रा चलाई जा रही है। पंजाब व पाकिस्तान आदि राज्यों से नशे की जो खेप आती है, उस पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होनें कहा कि जब वे गृह मंत्री थे, तो उन्होंने इसके लिए अलग से एक स्वतंत्र टीम गठित की हुई थी। इस गठित टीम द्वारा नशे पर अंकुश लगाने की कार्रवाई की गई। सबसे पहले नशा कहा से आता है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। नशे की गिरफत में जो युवा या अन्य है उसे इससे बाहर निकालने के लिए काम करना है, उसे समझाना हैं। नशा मुक्ति केन्द्रों के माध्यम से ऐसे युवाओं को ईलाज करवाकर उन्हें नशे से बाहर लाने का काम करना हैं।
मंत्री अनिल विज ने इस अवसर पर यह भी कहा कि जब वह स्वास्थ्य मंत्री थे उन्होंने हरियाणा के हर जिले में नशा मुक्ति केन्द्र खोलने का काम किया। नशे को रोकने के लिए हर नागरिक, हर शहर व आमजन की सहभागिता बेहद जरूरी हैं। हम सबके सामुहिक प्रयासों से अपने जिले व प्रदेश को नशा मुक्त बनाना हैं। उन्होंने इस मौके पर एक मां बेटे का उदाहरण देते हुए बताया कि एक मां बाबा के पास गई और कहा कि मेरा बेटा को मिट्टी खाने की आदत है, बाबा ने कहा कि उसे गुड़ देना शुरू कर दो। उसी प्रकार हमें अपने युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए कार्य करना है, सकारात्मक विचारों का आदानप्रदान करना है, खेलों में भाग लेने के लिए उन्हें प्रेरित करना है, ताकि आज का युवा नशे से दूर रहें। उन्होनें यह भी कहा कि जब वे खेल मंत्री थे तो उन्होनें खिलाडिय़ों के लिए अनेकों कार्य किए।
श्री विज ने बताया कि अम्बाला छावनी की बात करें तो उन्होंने युवाओं के लिए यहां पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल स्टेडियम, ऑल वैदर स्वीमिंग पूल, बैडमिंडन हॉल के साथ-साथ अनेकों ऐसे कार्य हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम चाहते है कि हरियाणा का युवा गलत रास्तों पर न जाकर खेलों के मैदान में जाए, खेल जगत में खिलाड़ी पदक जीत कर देश व प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहें हैं। इस दौरान कबड्डी टूर्नामेंट के आयोजकों व गांववासियों ने कबड्डी खेल के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाने की मांग रखी जिसपर मंत्री विज ने अधिकारियों से चर्चा करेंगे और पूरा प्रयास करेंगे की खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रैक मिले।
इस मौके पर डीएसओ राम स्वरूप, नगर परिषद् अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, मंडल प्रधान विकास बहगल, भाजपा पदाधिकारी भरत कोछड़, रामबाबू यादव, जसमैर सिंह, अंग्रेज सिंह, अमरेन्द्र सिंह पंजोखरा साहिब, वरिन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, हरप्रीत सिंह, जसबीर जस्सी, सुदर्शन सहगल, राम बाबू यादव, आशीष अग्रवाल, रणधीर पंजोखरा साहिब के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।



