janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अपने गांव मिर्जापुर माजरा में हुआ भव्य स्वागत - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाचंडीगढ़मुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अपने गांव मिर्जापुर माजरा में हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अपने गांव मिर्जापुर माजरा में हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अपने गांव मिर्जापुर माजरा में हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अपने गांव मिर्जापुर माजरा में हुआ भव्य स्वागत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सांय अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे। उनके गांव आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री ने गांववासियों व अन्य लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है, यह हमें एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने सभी को दीपावली, भगवान विश्वकर्मा दिवस तथा भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

गांव पहुंचने पर छोटे-छोटे नन्हे बच्चों ने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों को प्यार व आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी माता श्रीमती कुलवंत कौर एवं ताऊ श्री तेजा राम सैनी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी (उपाध्यक्ष हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद), पुत्र अनिकेत सैनी, पुत्री वंशिका सैनी, भाई चन्दन सैनी, भतीजे हनीश सैनी, रसम सैनी एवं अन्य परिजनों के साथ घर पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

 

इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा, भाई नंबरदार सुरेश पाल सैनी, भगत रघुवीर सैनी, विकास सैनी व गौरव सैनी सहित परिवार के अन्य सदस्य तथा भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी तथा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

बता दे कि इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में बने हेलीपैड पर उतरा। वहां उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का गरमजोशी से अभिनंदन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपने गांव मिर्जापुर माजरा के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!