
पंचकूला में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की हत्या का केस दर्ज, पत्नी-बेटी भी आरोप में शामि
पंचकूला में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की हत्या का केस दर्ज, पत्नी-बेटी भी आरोप में शामि
पंचकूला में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की हत्या का केस दर्ज, पत्नी-बेटी भी आरोप में शामिल
पंचकूला: पंजाब के पूर्व डीजीपी (मानवाधिकार) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की रहस्यमयी मौत के मामले ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। पंचकूला पुलिस ने अकील की हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पुत्रवधू और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह एफआईआर अकील के पड़ोसी शमसुद्दीन की शिकायत पर पंचकूला के मनसा देवी थाने में दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अकील की मौत कोई आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उसने दावा किया कि अकील के पिता मोहम्मद मुस्तफा और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध थे, जिनमें रजिया सुल्ताना की भी भूमिका थी।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 61 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की रात पंचकूला में अकील अख्तर की मौत हुई थी। परिवार ने पहले दावा किया था कि उसने दवाओं की ओवरडोज़ ले ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन बाद में 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया, जिसमें अकील ने खुद कहा था कि उसका परिवार उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। वीडियो में उसने अपने पिता और पत्नी के अवैध संबंधों का भी खुलासा किया था।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अकील के बयान और वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।
स्थान: पंचकूला, हरियाणा घटना की तारीख: 16 अक्टूबर 2025
एफआईआर दर्ज: मनसा देवी थाना, पंचकूला



