नग्गल पुलिस ने अवैध शराब बनाने की भट्टी सहित एक को किया काबू भारी मात्रा में लाहन बरामद
नग्गल पुलिस ने अवैध शराब बनाने की भट्टी सहित एक को किया काबू भारी मात्रा में लाहन बरामद
नग्गल पुलिस ने अवैध शराब बनाने की भट्टी सहित एक को किया काबू भारी मात्रा में लाहन बरामद

अंबाला पुलिस ने आज ऑपरेशन आक्रमण चलाया और इस ऑपरेशन के तहत थाना नग्गल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से देसी शराब निकालने की एक भट्टी पकड़ी और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी हितेश माहला ने बताया कि थाना नग्गल के सुरक्षा एजेंट राजेश कुमार गिल को सूचना मिली थी कि गांव कालावड़ में शराब बनाने की भट्टी लगाई हुई है इसके बाद नग्गल थाने की पूरी टीम मौके पर पहुंची तो वहां से शराब बनाने की एक भट्टी पकड़ी और बलवीर सिंह अवैध तरीके से शराब बना रहा था मौके से लगभग 500 लीटर लाहन बरामद हुई है और करीब 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है डीएसपी ने बताया कि आरोपी अपने घर में ही भैंस बांधने वाले बाड़े में कच्ची शराब बना रहा था और ये कच्ची शराब पंजाब के पटियाला इलाके में बेचता था फिलहाल इस पर पहले कोई मुकदमा दर्ज नहीं है आगामी जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह कब से शराब बनाने का काम कर रहा था और कौन-कौन लोग इसमें शामिल है
बाइट – हितेश माहला डीएसपी अंबाला