janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt मीडिया वेलबिंग इलेवन ने एचएपी को हराकर जीता पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली टूर्नामेंट - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाखेलचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मपंजाबराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

मीडिया वेलबिंग इलेवन ने एचएपी को हराकर जीता पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली टूर्नामेंट

मीडिया वेलबिंग इलेवन ने एचएपी को हराकर जीता पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली टूर्नामेंट

मीडिया वेलबिंग इलेवन ने एचएपी को हराकर जीता पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली टूर्नामेंट

 

अंबाला। मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात और आखिरी गेंद तक थमी सांसें। मौका था पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का, जहां मीडिया वेलबिंग इलेवन ने हरियाणा आर्म्स पुलिस (एचएपी) इलेवन को शिकस्त देकर खिताबी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही मीडिया इलेवन ने न केवल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, बल्कि फरवरी में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

आखिरी गेंद पर हुआ फैसला
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एचएपी इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में शानदार खेल दिखाते हुए 119 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी मीडिया वेलबिंग इलेवन की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और अंत तक दबाव बनाए रखा। मैच का रोमांच अपनी चरम सीमा पर तब पहुंचा जब जीत के लिए आखिरी गेंद तक संघर्ष चला। मीडिया इलेवन ने 123 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया और अपना दबदबा साबित किया।
—-
सेमीफाइनल की हार का लिया बदला
मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की इस जीत में खुशी इसलिए भी दोगुनी रही क्योंकि उन्होंने फरवरी माह में हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एचएपी के हाथों मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। जीत के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। फाइनल में पहुंचने से पहले सुबह खेले गए मुकाबले में भी मीडिया वेलबिंग इलेवन का प्रदर्शन लाजवाब रहा। टीम ने डॉक्टर्स इलेवन के साथ हुए मैच में एकतरफा खेल दिखाया और उन्हें 72 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
—-

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!