
अंबाला छावनी लाल कुर्ती से वरना कार हुई चोरी
2 के खिलाफ मामला दर्ज

बीसी बाजार निवासी कार डीलर की हुंडई वरना कार लाल कुर्ती क्षेत्र से चोरी हो गई चोरी हुई कार
पुलिस चौकी लाल कुर्ती से कुछ ही कदमों की दूरी पर
इस संबंध में पड़ाव पुलिस ने शिकायत के आधार पर सचिन कुमार और कार्तिक के कोहली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
शिकायतकर्ता राजन बत्रा ने बताया कि वह जनता स्वीट्स के पास राघव मोटर नाम से कार खरीदने बेचने का काम करता है उन्होंने 9 जून को अंबाला शहर निवासी सचिन कुमार से शपथ पत्र के आधार पर हुंडई वेरना कार खरीदी थी
उस समय सचिन ने केवल एक चाबी दी थी और दूसरी चाबी गुम होने की बात कही थी कुछ समय से यह कर उनके दोस्त रविकांत शर्मा के पास थी
जिन्होंने 15 जनवरी को कर अपने ससुराल लाल कुर्ती में खड़ी कर दी थी
14 फरवरी को कार्तिक कोहली का फोन आया जिसने कार देखने की इच्छा जताई रविवार दोपहर लोकेशन पूछी जिसके बाद शाम को कर चोरी होने का पता चला पास की दुकान के कर्मचारियों ने बताया कि एक युवक चाबी लगाकर कर ले गया ,पुलिस मामले की जांच में छुट्टी है
मगर चोरों के हौसले इतने बुलंद है की जिस जगह से गाड़ी उड़ा कर ले गए उसके कुछ ही कदमों पर लाल कुर्ती पुलिस चौकी स्थित है अब देखना है कि पुलिस इन चोरों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाती है



