
HR 69 3932 का जींद से कंडेला के बीच भयानक एक्सीडेंट

कैथल डिपो की गाड़ी HR/69/ 3932 का जींद से कंडेला के बीच भयानक एक्सीडेंट हो गया। बस पर चालक संदीप रेढू चालक संख्या 74 व परिचालक संख्या 38 रामनिवास सैनी ड्यूटी पर थे। सामने से कैथल से जींद की तरफ आ रहे ट्रक वाहन संख्या HR 61/C/7680 की गलती से, बस के आगे चल रहे तेल टैंकर वाहन संख्या HR 62A 4500 मैं आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके बाद सामने से आ रहा ट्रक है अनियंत्रित होकर रोडवेज बस में घुस गया जिसमें समय रहते चालक संदीप रेढू द्वारा अपनी जान पर खेल कर बस में बैठी सभी सवारियों को सुरक्षित बचाया गया, जिसमें चालक संदीप व परिचालक रामनिवास व चार पांच सवारियों को हल्की चोट आई रामनिवास ने साहस दिखाते हुए सभी सवारियों को बस के अंदर से निकाला और ट्रक में फंसे ड्राइवर को राहगीरों की मदद से ट्रक की बॉडी फाड़ कर उसको भी अस्पताल पहुंचाया। बस के पीछे ट्रैक्टर ट्राली था और उसके पीछे स्कूल बस का भी कंट्रोल न होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली में घुस गईं जिसमें स्कूल बस के ड्राइवर को हल्की चोट आई और स्कूल बस का फ्रंट शीशा टूट गया और सभी बच्चे सुरक्षित पाए गए। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जान की हानी नहीं हुई सभी यात्री सुरक्षित है।



