janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष "रेल यात्री संपर्क" अभियान - Ambala Mirror
अंबालाचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष “रेल यात्री संपर्क” अभियान

आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष "रेल यात्री संपर्क" अभियान

आत्मनिर्भर भारत के लिए भाजपा का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष “रेल यात्री संपर्क” अभियान

 

मनदीप राणा ने यात्रियों को किया स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा पूर्व विधायक संतोष सारवान, आत्मनिर्भर भारत अभियान के लोकसभा संयोजक राजेश बतोरा

ने आत्मनिर्भर भारत के तहत रेल संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत होते ही स्टेशन परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला।

भाजपा कार्यकर्ता अलग–अलग टीमों में बंटकर यात्रियों, फूड स्टॉल संचालकों और आसपास मौजूद लोगों को स्वदेशी के महत्व के बारे में जागरूक करते नजर आए।

मनदीप राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का जो विज़न रखा है, इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज का यह रेल संपर्क अभियान उस संकल्प को और मजबूत करने वाला है। उनके अनुसार आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन है जिसके माध्यम से देश की आर्थिक संरचना को मजबूती मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय उद्योगों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने यात्रियों से बातचीत कर उन्हें बताया कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है। साथ ही फूड स्टॉल संचालकों को भी स्थानीय स्तर पर निर्मित सामानों के उपयोग को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। कई यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। स्टेशन परिसर में लगे पोस्टरों और पम्पलेट्स के माध्यम से भी आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को समझाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छोटे उद्योगों, ग्रामीण कारीगरों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देकर हम न केवल देश की उत्पादन क्षमता बढ़ा सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत आर्थिक नींव भी रख सकते हैं। इस मौके पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के लोकसभा संयोजक राजेश बतोरा और भाजपा जिला म हामंत्री विवेक गुप्ता ने लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील की। इस अभियान के दौरान हितेश जैन,रमेश पाल नहोनी,जिला महामंत्री करमचंद गोल्डी सैनी,सतीश धीमान,अनमोल सोबती,मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाना,कुलदीप बड़ोला,हरजिंदर पाल सिंह,सरदूल सिंह,पिंकू सूद,फकीर चंद,शेर सिंह नग्गल,अमरजीत सारंगपुर,निर्मल सिंह धुराला,गुरदेव दत्त, साहिल कक्कड़ व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!