janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश की संस्कृति को कुचलने का काम किया है और जाति चुराने वाले वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं - विज  - Ambala Mirror
Anil Vijअंबालाऊर्जाक्राइमचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपरिवहनभारत पाकिस्तानमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश की संस्कृति को कुचलने का काम किया है और जाति चुराने वाले वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं – विज 

पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश की संस्कृति को कुचलने का काम किया है और जाति चुराने वाले वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं - विज 

पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश की संस्कृति को कुचलने का काम किया है और जाति चुराने वाले वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं – विज

 

 

 आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने परिवार में तीन बच्चे पैदा करने पर विचार करना चाहिए जिस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने आरएसएस को विधुरों की सेना बताया जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरएसएस विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवक संस्था है आरएसएस में राष्ट्रीयता की भावनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लोगों को तैयार किया जाता है आरएसएस देश के नागरिक के चरित्र निर्माण करने का काम करती है आरएसएस की 48 शाखाएं हैं जो अलग-अलग तरह से समाज सेवा का काम करती है । आरएसएस देश की सनातन संस्कृति को बनाए रखने का काम करती है और देश की संस्कृति को उजाड़ने के लिए जो पार्टियां और राजनेता राजनीति कर रहे हैं उनको तकलीफ होना तो स्वाभाविक है क्योंकि वह देश को उजाड़ना चाहते हैं और आरएसएस देश को बचाना चाहती है पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश की संस्कृति को कुचलने का काम किया है देश की मान्यताओं को कुचलने का काम किया है । राम मंदिर भी तभी बन पाया है जब केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है जो करोड़ों भारतीयों की श्रद्धा का केंद्र है कश्मीर से धारा 370 भी तभी खत्म हुई जब केंद्र में बीजेपी की सरकार आई। विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तुमने क्यों नहीं धारा 370 खत्म करवाई तुम्हारा तो दो तिहाई बहुमत भी रहा कांग्रेस तो चाहती है कि देश में मार काट होती रहे, मारकाट होती रहे और श्रद्धांजलि समारोह होते रहे इसके अलावा कांग्रेस ने कुछ और नहीं किया कहीं कुछ भी हुआ तो श्रृद्धाजंलियां देकर इतिश्री कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान में घुस के मारा है यह संघ से संस्कारित लोग ही कर सकते हैं कांग्रेस की पीड़ा का कोई इलाज नहीं लेकिन देश इनको हर मुकाम पर सबक सिखाती आ रहा है और सीखती रहेगी।

बाइट – अनील विज मंत्री हरियाणा सरकार

वीओ – राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं क्योंकि उनके वोट चोरी का पर्दाफाश हो गया है इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस देश में राहुल गांधी कौन है वह नहीं जानते क्योंकि जितना उन्होंने इतिहास पढा है उसके अनुसार अगर यह फिरोज गैंडी का पोता है तो राहुल गैंडी होना चाहिए इंदिरा गांधी नहीं इंदिरा गैंडी होना चाहिए राहुल गांधी नहीं राहुल गैंडी होना चाहिए क्योंकि जो इनकी जातिगत श्रृंखला है वहां किताबों में गैंडी लिखा हुआ है यह गांधी कब से बन गए महात्मा गांधी का नाम चुराने के लिए और उनकी लोकप्रियता हासिल करने के लिए इन्होंने अपने आप को गैंडी से गांधी बना लिया राहुल गांधी कोई नहीं है यह राहुल गैंडी है GHANDY है भले ही गूगल करके फिरोज गैंडी का नाम निकाल लो । इन्होंने गांधी का नाम चोरी कर रखा है गांधी की पापुलैरिटी को इनकैस करने के लिए। हैरानगी तो तब होती है जब जाति चोर वोट चोर का मुद्दा उठा रहे हैं जिन्होंने अपनी राजनीति चमकाने के लिए जाति चुरा ली और गैंडी से गांधी बन गए वह आज वोट चोर का शोर मचा रहे हैं।

बाइट – अनिल विज मंत्री हरियाणा सरकार

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!