
थाना सैैक्टर-9 अम्बाला शहर क्षेत्र से 02 किलो 700 ग्राम गांजा सहित आरोपी काबू,एएनसी ने की कार्यवाही
थाना सैैक्टर-9 अम्बाला शहर क्षेत्र से 02 किलो 700 ग्राम गांजा सहित आरोपी काबू,एएनसी ने की कार्यवाही
थाना सैैक्टर-9 अम्बाला शहर क्षेत्र से 02 किलो 700 ग्राम गांजा सहित आरोपी काबू,एएनसी ने की कार्यवाही
अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर क्षेत्र न्यू दुर्गा नगर अम्बाला शहर के पास से नशा तस्करी के मामले में 25 अगस्त 2025 को एएनसी के पुलिस दल ने निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सुभाष निवासी गाँव टेकनमा थाना सौर बाजार जिला सहरसा बिहार वर्तमान पता न्यू दुर्गा नगर अम्बाला शहर जिला अम्बाला को 02 किलो 700 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए एएनसी निरीक्षक ऋषि पाल ने बतलाया कि 25 अगस्त 2025 को पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर क्षेत्र न्यू दुर्गा नगर अम्बाला शहर के पास सेे मादक पदार्थ सहित गुजरेगा। सूचना उपरान्त एएनसी पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर क्षेत्र न्यू दुर्गा नगर जलबेडा रोड के पास से सन्दिग्ध आरोपी को काबू कर उसकी विधिनुसार तलाशी लेने पर उससे 02 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी की पहचान सुभाष निवासी गाँव टेकनमा थाना सौर बाजार जिला सहरसा बिहार वर्तमान पता न्यू दुर्गा नगर अम्बाला शहर जिला अम्बाला के रुप में हुई, जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया गया।
थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार,मोटरसाईकिल बरामद
सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल ने की कार्यवाही
अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मोटरसाईकिल चोरी के मामले में 25 अगस्त 2025 को सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल ने उप निरीक्षक जरनैल सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी अरूण निवासी बाल्मीकि बस्ती मुलाना जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशनुसार के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अनिल कुमार निवासी गाँव जटवाड़ जिला अम्बाला ने 24 अगस्त 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 अगस्त 2025 को इन्दिरा पार्क नजदीक गांधी ग्राऊण्ड अम्बाला छावनी के बाहर से किसी अज्ञात चोर ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल को सौंप दी थी। पुलिस दल ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद कर ली है।
भैंस चोरी मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार,
सीआईए-1 ने की कार्यवाही
अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मुलाना में दर्ज भैंस चोरी के मामले में 25 अगस्त 2025 को सीआईए-1 के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी मुल्तकीम उर्फ कालू व मौहम्मद इशतकार उर्फ तारा निवासी गाँव अमरपुर शेख चान्दपुर थाना गगलहेड़ी जिला सहारनपुर यूपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी बरामद की जा चुकी है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री राहुल कुमार निवासी गाँव बिन्जलपुर थाना मुलाना जिला अम्बाला ने 25 फरवरी 2025 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24/25 फरवरी 2025 की रात्रि अज्ञात आरोपी ने उसकी व राकेश कुमार की भैंस चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-1 के पुलिस दल को सौंप दी थी।
थाना पड़ाव में दर्ज अवैध हथियार देसी कट्टा व जिन्दा रौन्द मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
सीआईए-2 ने की कार्यवाही

अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों, अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांिछत आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान 25 अगस्त 2025 को थाना पड़ाव में दर्ज अवैध हथियार रखने के मामले में सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी अमरीक सिहँ निवासी गाँव साहा जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में संलिप्त आरोपी रोहित कुमार उर्फ लाला निवासी गाँव बीहटा को पहले ही अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
मामले बारे जानकारी देते हुए सीआईए-2 निरीक्षक अनिल कुमार ने बतलाया कि 20 अगस्त 2025 को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर आशीयाना सैक्टर-34 थाना पड़ाव अम्बाला छावनी के पास घूम रहा है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना उपरान्त सीआईए-2 अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र आशीयाना सैक्टर-34 थाना पड़ाव अम्बाला छावनी के पास से संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिनुसार तलाशी लेने पर उससे अवैध हथियार देसी कट्टा व जिन्दा रौन्द बरामद किया था। आरोपी की पहचान रोहित कुमार उर्फ लाला निवासी गाँव बीहटा थाना साहा जिला अम्बाला के रूप में हुई थी जिसे अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया गया था।
थाना शहजादपुर में दर्ज चोरी के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार,
अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहजादपुर में दर्ज चोरी के मामले में 25 अगस्त 2025 को प्रबन्धक थाना शहजादपुर के नेतृत्व पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी नेक मुहम्मद निवासी गाँव खानपुर ब्राह्मणा थाना पंजोखरा साहिब जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री वरूण कुमार निवासी गाँव शहजादपुर माजरा थाना शहजादपुर जिला अम्बाला ने 24 अगस्त 2025 को थाना शहजादपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16/17 अगस्त 2025 की रात्रि आरोपी सुनील कुमार उर्फ मोहित ने कम्यूनिटी हाल के पास नाली पर रखे लोहे के जंगले व मोटरसाईकिल रेहड़ी चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लोहे ही जाली बरामद की गई थी।



