निरीक्षक राजेश कुमार, सी.एम. पलाईग अम्बाला हरियाणा को शिकायतकर्ता से 5.00000/ – रूपए की रिश्वत लेते हुए ACB टीम ने किया रंगे हाथो गिरफतार
निरीक्षक राजेश कुमार, सी.एम. पलाईग अम्बाला हरियाणा को शिकायतकर्ता से 5.00000/ - रूपए की रिश्वत लेते हुए ACB टीम ने किया रंगे हाथो गिरफतार
निरीक्षक राजेश कुमार, सी.एम. पलाईग अम्बाला हरियाणा को शिकायतकर्ता से 5.00000/ – रूपए की रिश्वत लेते हुए ACB टीम ने किया रंगे हाथो गिरफतार

राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला उपकेन्द्र कुरुक्षेत्र की टीम द्वारा शिकायतकर्ता श्री कलदीप सिंह पुत्र श्री सुखविन्द्र सिंह वासी मकान न. 927 गांव रांवर, जिला करनाल की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 20.092026 को निरीक्षक राजेश कुमार, सी.एम. पलाईग अम्बाला हरियाणा को शिकायतकर्ता से 5.00000/ – रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफतार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपी के विरूद्द अभियोग संख्या 18 दिनांक 20.09.2026 धारा 7, 7ए पी.सी. एक्ट व 308(2) BNS सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक थाना राज्य ब्यूरो, अम्बाला में दर्ज रजिस्टर किया गया।
शिकायतकर्ता द्वारा राज्य सतकता एंव भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो को दी गर्ड अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी मेरठ रोड करनाल पर GurY Nanak Construcion Co. के नाम से दुकान है और रेत-बजरी को यमुनानगर से अपनी दुकान पर व अन्य जगहो पर किराये पर डालने का तथा अन्य गाडियो से किराये पर डलवाने का कार्य भी करता हूं। रेत-बजरी किराये के लिए उसकी अपनी गाडियां व अन्य दोस्तो की गाडियां भी उसके द्वारा ही किराये पर चलाई जाती है। निरीक्षक राजेश कुमार, सी.एम. पलाईग हरियाणा उसकी रेत-बजरी से भरी गाडियो को रोकता है तथा प्रत्येक माह अपने व अपने अफसरो के लिए बतौर रिश्वत मंथली देकर गाडियो को निकालने का उस उपर दबाव बनाता है। जिसने उसक साथ दिनांक 19.09.2026 को अपने मार्का की गाडियो को यमुनानगर से करनाल निकालने के लिए मन्थली की बात करने के लिए उसे उमरी पुल के निचे बुलाया । दिनांक 19.09.2026 को वह निरीक्षक राजेश कुमार सी.एम. फलाईग से मिलने के लिए गया, तो निरीक्षक राजेश कुमार ने उसकी गाडियो तथा दोस्तो की अन्य गाडियों को यमुनानगर से करनाल ले जाने की ऐवज मे प्रत्येक गाडी के 10,000 / – प्रति माह की रिश्वत की मांग की और प्रत्येक गाडी के 10.000 /- रुपये प्रति माह ना देने की सुरत मे गाडियो पर गैर कानूनी रुप से कार्यवाही करने की बात कही। उसने रिश्वत राशि कम करने बारे कहा, तो निरीक्षक राजेश कुमार
ने उसकी तथा उसके अन्य दोस्तो की कुल 70 गाडियो के मार्का नोट कर लिये तथा प्रत्येक गाडी के 7000 / – रुपये प्रति माह के हिसाब से उससे 70 गाडियो के इस माह के लिए कुल 5.00,000/- रुपये मंथली बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।



