janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ शातिर आरोपी मोहित उर्फ मिट्ठू गिरफ्तार, भेजा गया जेल - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाक्राइमचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ शातिर आरोपी मोहित उर्फ मिट्ठू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ शातिर आरोपी मोहित उर्फ मिट्ठू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ शातिर आरोपी मोहित उर्फ मिट्ठू गिरफ्तार, भेजा गया जेल,

​सीआईए-1 (CIA-1) अम्बाला ने गुप्त सूचना पर हाथी खाना मंदिर के पास की कार्रवाई।

​आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।

​अपराध और अपराधियों के खिलाफ अम्बाला पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी।

अम्बाला पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-1 (CIA-1) की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए-1 के प्रभारी निरीक्षक परमवीर के नेतृत्व में टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।

​गुप्त सूचना पर बिछाया जाल, हाथी खाना मंदिर के पास से दबोचा,

​मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए जांच अधिकारी मुख्य सिपाही ऋषि पाल ने बताया कि सीआईए-1 की टीम इलाके में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और आरोपी को हाथी खाना मन्दिर, अम्बाला छावनी के पास से धर दबोचा।

​आरोपी की पहचान व बरामदगी,

​पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहित उर्फ मिट्ठु निवासी इन्द्रा कालोनी, अम्बाला छावनी, जिला अम्बाला के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अम्बाला छावनी में आर्म्स एक्ट (हथियार अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

​अम्बाला पुलिस की जनता से अपील,

​”अम्बाला पुलिस जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों, नशीले पदार्थों या अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!