janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt शनिवार, 29 नवंबर 2025 की मुख्य खबरें पढ़िए एक क्लिक में  - Ambala Mirror
Anil Vijअंबालाऊर्जाक्राइमखेलचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनभारत पाकिस्तानमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

शनिवार, 29 नवंबर 2025 की मुख्य खबरें पढ़िए एक क्लिक में 

शनिवार, 29 नवंबर 2025 की मुख्य खबरें पढ़िए एक क्लिक में 

शनिवार, 29 नवंबर 2025 की मुख्य खबरें पढ़िए एक क्लिक में

 

🔸नेपाल के नए 100 के नोट ने खड़ा किया विवाद, भारत के 3 इलाकों को बताया अपना

 

🔸भारत की GDP ग्रोथ ने पकड़ी रफ्तार, दूसरी तिमाही में 8.2% बढ़ी, PM मोदी बोले- ये रिफॉर्म्स का नतीजा

 

🔸बड़ा हादसा: दक्षिणी थाईलैंड में भयानक बाढ़ ने मचाई तबाही! 145 की मौत, हजारों लोग हुए बेघर

 

🔸‘बर्बाद अर्थव्यवस्था’ कहने वाले लोग कहां हैं? GDP आंकड़ों पर BJP का राहुल पर तंज

 

🔸बीएलओ पर दबाव और धमकी नहीं, SIR पर चुनाव आयोग का TMC को सख्त निर्देश

 

🔸गोवा- मोदी ने 77 फीट की श्रीराम-प्रतिमा का अनावरण किया:कर्नाटक में एक लाख लोगों के साथ गीता पढ़ी, श्रीकृष्ण मठ में सोने का कलश चढ़ाया

 

🔸श्रीलंका में साइक्लोन ‘‘दितवाह’’ से तबाही, 46 लोगों की मौत, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में अलर्ट

 

🔸रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर को आएंगे भारत, रक्षा और व्यापार जैसे बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

 

🔸इमरान खान के बेटे ने मांगा पिता के जिंदा होने का सबूत, सरकार ने नेशनल असेंबली की बुलाई आपात बैठक

 

🔸20 साल से UP में राम दुलारे बनकर रह रहा था गुजरात का अब्दुल, सुरक्षा एजेंसियां कर सकती हैं बड़े खुलासे

 

🔸हरिद्वार में 2027 अर्द्धकुंभ की तैयारियाँ तेज, अखाड़ा परिषद ने घोषित की 10 स्नान तिथियाँ

 

🔸भारत-अमेरिका ने एमएच 60 रोमियो हेलीकॉप्टरों के रखरखाव के लिए 7,995 करोड़ के समझौते पर हस्ताक्षर किए

 

🔸अल-फलाह की ‘सीक्रेट’ पार्किंग फर्जी, भास्कर की खबर पर मुहर:ED ने कहा- मरे लोगों के फेक साइन कराकर जमीन तरबिया फाउंडेशन के नाम कराई

 

🔸जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तीन संदिग्ध आतंकी दिखे:अवंतीपोरा में सर्च ऑपरेशन में आतंकियों का मददगार अरेस्ट, हथियार भी बरामद

 

🔸Karnataka: तकरार के बीच सुलह की कोशिशें जारी, CM सिद्धारमैया ने उपमुख्यमंत्री शिवकुमार को नाश्ते पर बुलाया

 

🔸चीन और जापान के बीच बढ़ा तनाव, प्रधानमंत्री से टिप्पणी वापस लेने की मांग पर अड़ा चीन

 

🔸Rabri Aawas: सरकारी बंगला बपौती नहीं, खाली करना ही होगा राबड़ी आवास, गृह मंत्री की RJD को दो टूक

 

🔸हिमाचल में हाड़ कंपाने वाली ठंड:16 शहरों में 5° से नीचे लुढ़का तापमान; ताबो का -7.1°, शिमला से ठंडी मैदानी इलाकों की रात

 

🔹अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित:वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल, आयुष कप्तान; 14 दिसंबर को पाकिस्तान से मैच।

 

गोवा- मोदी ने 77 फीट की श्रीराम-प्रतिमा का अनावरण किया, कर्नाटक में एक लाख लोगों के साथ गीता पढ़ी, श्रीकृष्ण मठ में सोने का कलश चढ़ाया

 

भारत की GDP ग्रोथ दूसरी तिमाही में 8.2% रही, यह पिछली 6 तिमाही में सबसे ज्यादा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन से मिली ग्रोथ, 6 तिमाही में सबसे ज्यादा; आम आदमी ने ज्यादा खर्च किए, फैक्ट्रियों का प्रोडक्शन बढ़ा

 

‘अर्थव्यवस्था को मृत बताने वाले लोग कहां हैं…’: BJP का राहुल पर पलटवार; कांग्रेस बोली- GDP दरें टिकाऊ नहीं

 

भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज होने के बाद भाजपा ने शुक्रवार को इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग कहां हैं जिन्होंने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है।

 

अमित शाह बोले- अगले DGP-IG सम्मेलन से पहले देश नक्सलवाद से पूरी तरह हो जाएगा मुक्त

 

देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े सबसे बड़े वार्षिक संवाद 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ आज आईआईएम नवा रायपुर में हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सुरक्षा से जुड़े आठ विषयगत सत्र होंगे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह सत्रों में शामिल होकर सीधे देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से संवाद करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सभी आठ सत्रों में मौजूद रहेंगे

 

नहीं रहे कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, कानपुर से तीन बार रहे सांसद

 

ऑपरेशन सिंदूर भविष्य की एक झलक मात्र’, एयर मार्शल बोले- अब सिर्फ जमीन पर नहीं लड़े जा रहे युद्ध

 

दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा व्यवस्था अब तीन बड़े पड़ावों से गुजर रही है- पहले ज्वाइंटनेस, फिर इंटीग्रेशन, और अब थियेटराइजेशन। उनके मुताबिक, आने वाला समय ऐसा होगा जहां सेना, वायुसेना, नौसेना और साइबर-डोमेन किसी एक योजना के तहत, एक थिएटर कमांडर की अगुवाई में काम करेंगे

 

संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस रविवार शाम 5 बजे सोनिया गांधी के आवास पर संसदीय रणनीति समूह की बैठक करेगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में एसआईआर, सीमा विवाद से मुद्दों पर टकराव देखने को मिल सकता है।

 

IMO: भारत को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) की परिषद की श्रेणी ‘बी’ के लिए फिर से चुना गया है। इस श्रेणी में भारत ने सबसे अधिक 169 में से 154 मत हासिल किए। परिषद का कार्यकाल 2026-27 के लिए होगा।

 

तनातनी के बीच आज नाश्ते पर मिलेंगे सिद्दरमैया-शिवकुमार, आलाकमान के निर्देश के बाद कर्नाटक CM ने खुद दी जानकारी, कर्नाटक संकट पर ब्रेकफास्ट मीटिंग से लगेगा ब्रेक! CM सिद्धारमैया बोले- जो हाईकमान कहेगा, वही मानूंगा

 

ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को बनाया दुनिया का तीसरा डिफेंस पावर, पाकिस्तान टॉप 10 से बाहर; चीन का वर्चस्व भी होगा खत्म

 

अब भारत, अमेरिका व चीन के बाद दुनिया का तीसरा डिफेंस पावर है। आस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित 2 थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ द्वारा elege जारी ‘एशिया पावर इंडेक्स 2025’ में भारत की रक्षा ताकत का लोहा माना गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की इस उपलब्धि में आपरेशन सिंदूर की बड़ी भूमिका है।

 

छत्तीसगढ़ में 25 लाख के इनामी नक्सली चैतू का सरेंडर, 2013 के झीरम हमले का मास्टरमाइंड था, कांग्रेस नेताओं समेत 32 लोग मारे गए थे

 

यूआईडीएआई जल्द ही आधार यूजर्स के लिए नई सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत अब आपको आधार केंद्रों पर जाकर लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। आप घर बैठे ही ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे। इससे दूरदराज के इलाकों में रहने वालों लोगों को भी सुविधा होगी।

 

मोर्कल बोले- रोहित-कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेल सकते हैं, अगर फिट रहें और खेलना चाहें तो यह मुश्किल नहीं, दोनों कई ट्रॉफी जिता चुके

 

उत्तर भारत में सर्दी जो पकड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तापमान माइनस में पहुंच गया है, जिससे नदी, नाले और पाइप लाइनें जमने की संभावना बढ़ गई है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर की स्थिति बन रही है, साथ ही गलन वाली सर्दी और कोहरा बढ़ने की संभावना है।

 

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!