janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt यातायात प्रभावित होने की सूरत में अम्बाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान , अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर  - Ambala Mirror
Anil Vijअंबालाऊर्जाक्राइमचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

यातायात प्रभावित होने की सूरत में अम्बाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान , अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर 

यातायात प्रभावित होने की सूरत में अम्बाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान , अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर 

यातायात प्रभावित होने की सूरत में अम्बाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान , अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर

अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्व के अवसर पर वीवीआईपी के अम्बाला आगमन को लेकर 23 नवम्बर 2025 से 25 नवम्बर 2025 सायं 03 बजे से सायं 07 बजे तक भारी वाहनो पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा।

यातायात प्रभावित होने की सूरत में अम्बाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान

 

दिनांक 23 नवम्बर 2025 से 25 नवम्बर 2025 के दौरान सांय 03 बजे से सांय 07 बजे तक मार्ग पर यातायात का आवागमन प्रभावित रहने की सूरत में भारी वाहनो के लिए यातायात प्रबन्ध व रूट डायवर्ट निम्न प्रकार से रहेगाः-

 चण्डीगढ़ से  दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन सदोपुर बोर्डर से  152डी हिसार बाईपास के रास्ते से होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकते है।

 

 लुधियाना पंजाब से  दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन शम्भू बार्डर पुल के नीचे से 152डी हिसार बाईपास के रास्ते से होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकते है।

 

वाहन चालक बन्द रास्तों को छोड़कर वैकल्पिक रास्तों का भी इस्तेमाल कर सकते है।

 

आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 0171-2553223, 74969-74681 व डायल 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते है।

 

 

प्रेस-नोट 2

अम्बाला पुलिस ने छात्र/छात्राओ/महिलाओ व आमजन को नशे से बचाव, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा, डायल 112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध से बचने व यातायात के नियमों की पालना बारे किया जागरूक

नशे बारे एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 व साइबर बारे 1930 पर काॅल कर सूचना दे सकते है नागरिक

पुलिस अधीक्षक अम्बाला

 

माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओपी सिहँ के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता दिवस व राष्ट्रीय सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। इसी कड़ी में आज 23 नवम्बर 2025 को प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ ने थाना नारायणगढ क्षेत्र बस स्टैण्ड नारायणगढ में छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को नशे के दूर रहने, महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव व यातायात के नियमों की पालना बारे जागरूक किया। इस अवसर प्रबन्धक महिला थाना नारायणगढ ने महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे डायल 112 एप्प बारे छात्र/छात्राओं/महिलाओं व आमजन को विस्तृत जानकारी देकर मौका पर ही डायल 112 एप्प डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया गया।

 

प्रबन्धक महिला थाना निरीक्षक संतोष देवी ने छात्राओं को गुड टच/बैड टच बारे बरीकी से समझाया कि जब भी आपके साथ कोई ऐसी अभद्र घटना घटती है तो सबसे पहले अपने माता-पिता व अपने शिक्षकों अवश्य बताए। उन्होने महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचने, अपने व दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया।

 

पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र/छात्राओं/महिलाओं/शिक्षको को डायल 112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डायल 112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना व महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

 

उन्होने कहा पुलिस केवल अपराध रोकने का ही नहीं बल्कि विभिन्न अभियान चलाकर समाज को जागरूक करने का कार्य भी कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह स्वयँ भी नशे से दूर रहें व अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने बारे जागरूक करें। पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ मानस पोर्टल 1933 व साइबर अपराध पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सूचना देने हेतू जागरूक किया।

 

 

 

 

 

 

 

प्रेस-नोट 3

थाना बलदेव नगर में दर्ज अनैतिक देह व्यापार मामले में एक अन्य आरोपी काबू

 

अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना बलदेव नगर में अनैतिक देह व्यापार के मामले में 22 नवम्बर 2025 को उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री विरेन्द्र कुमार जिला अम्बाला, प्रबन्धक थाना बलदेव नगर व उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी हिमांशु उर्फ मोहित निवासी पटेल नगर पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामलें में पहले गिरफ्तार आरोपी जोगिन्द्र सिहँ व अन्य ने बतलाया था कि हिमांशु उर्फ मोहित भी इस मामलें में संलिप्त है। इस मामलें मे अबतक 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

27 अक्तूबर 2025 को थाना बलदेव नगर के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी अक्षित उर्फ विक्की निवासी चान्दना कालोनी नारायणगढ़ जिला अम्बाला, मोहित निवासी शालीमार कालोनी नजदीक जैन कालेज अम्बाला शहर, आरोपी महिला व अन्य योजनाबद्ध तरीके से देह व्यापार का अनैतिक कार्य करते है। सूचना उपरान्त उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री विरेन्द्र कुमार जिला अम्बाला व उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए थाना बलदेव नगर क्षेत्र गोल्डन इरा सैलून थैरपी में छापेमारी की और छापेमारी के दौरान आरोपियों कोे काबू कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया गया।

 

 

 

प्रेस-नोट 4

आपरेशन ‘‘टरैक डाउन’’ के तहत अम्बाला पुलिस द्वारा थाना अम्बाला छावनी में दर्ज सरकारी कार्य में बाधा डालकर मारपीट करते हुए चोट पहुँचाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

आपरेशन ‘‘टरैक डाउन’’ के तहत अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मारपीट कर चोट पहुँचाने के मामले में 22 नवम्बर 2025 को पुलिस चैंकी प्रभारी सुखबीर सिहँ व उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपक व नवजोत सिहँ निवासी गावँ डुडियाना थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री मोहित सिहँ निवासी लक्ष्मी नगर जण्डली थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर जिला अम्बाला ने 29 सितम्बर 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27 सितम्बर 2025 को सिविल हस्पताल अम्बाला छावनी में सरकारी कार्य में बाधा डालकर आरोपी अमित कुमार व अन्य ने उससे मारपीट करके चोट पहुँचाने का अपराधिक कार्या किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

 

 

 

 

प्रेस-नोट 5

थाना नारायणगढ में दर्ज धोखाधड़ी कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी काबू

 

अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना नारायणगढ में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 22 नवम्बर 2025 को प्रबन्धक थाना नारायणगढ निरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक जरनैल सिहं ने पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहन निवासी आजाद नगर थाना शहर यमुनानगर जिला यमुनानगर को काबू कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेजा गया।

 

इस मामले के सम्बन्ध शिकायतकर्ता श्री अकबर अली निवासी गावँ गदौली थाना नारायणढ ने 21 जनवरी 2025 को थाना नारायणगढ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 01 जनवरी 2023 को रोहन व अन्य ने उसका बैंक से लोन माफ करवाने के नाम पर उससे बडी रकम हडपने की धोखाधड़ी करके और जान से मारने की धमकी देने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

 

 

 

 

प्रेस-नोट 6

आपरेशन ‘‘टरैक डाउन’’ के तहत थाना मुलाना मंें दर्ज हत्या का प्रयास मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

 

माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओपी सिहँ भा0पु0से0 के निर्देशानुसार, माननीय पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल श्री पंकज नैन भा0पु0से0 के नेतृत्व एवम पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री अजीत सिंह शेखावत भा0पु0से0 के कुशल मार्गदर्शन में अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/डकैती/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए आपरेशन ‘‘टैªक डाउन’’ के तहत अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मुलाना में दर्ज हत्या का प्रयास मामले में 22 नवम्बर 2025 को प्रबन्धक थाना मुलाना व उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश कुमार गाँव धनौरा थाना मुलाना जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामलें में अब तक 17 आरोपियो को गिफ्तार किये जा चुके है। मामलें में अनुसंधान जारी है।

 

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री सुखबीर निवासी गावँ धनौरा ने 14 नवम्बर 2022 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई की आरोपी शुभम उर्फ बन्टी व अन्य ने 13 नवम्बर 2022 को उससे व उसके साथियों के साथ साजिश के तहत मारपीट कर चोट पहुँचाने व गाडियों को नुक्सान पहँुचाने का अपराधिक कार्य किया हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने थाना मुलाना मे मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

प्रेस-नोट 7

 

अम्बाला पुलिस द्वारा वीवीआईपी की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए अपराधों, नशे की रोकथाम व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए अम्बाला शहर, अम्बाला छावनी व पंजोखरा साहिब क्षेत्र मे चलाया गया विशेष कोम्बिगं आपरेशन अभियान। पुलिस अधीक्षक अम्बाला।

 

पुलिस अधीक्षक अम्बाला, श्री अजित सिहँ शेखवत के निर्देशानुसार वीवीआईपी की सुरक्षा, कानून एवम व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए आज 23 नवम्बर 2025 को अम्बाला के विभिन्न क्षेत्रो में विशेष कोम्बिगं सर्च अभियान चलाया गया।

 

पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में कोम्बिंग अभियान चला कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने एवम अपराधों, नशे की रोकथाम के लिए सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं, टैक्सी स्टैण्डों, सरायांे, माॅल, बाज़ारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, घुमन्तू जाति के लोग जो झुग्गी-झोपडियों में अभी कुछ ही समय से आकर रहने लगे हो उनकी गहनता से जाँच करें कि उनमें या उनके आसपास कोई अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति छिपा ना हो, ऐसे व्यक्तियों को तुरन्त गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ-साथ जिला में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

 

पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह घरेलू नौकर व किराएदार की पुलिस वैरीफिक्ेशन करवाने के लिए सूचना तुरन्त पुलिस को दें और यदि उनके आस-पास के क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना भी तुरन्त पुलिस को दें जिससे समय रहते उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जा सके। इस अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के साथ-साथ क्षेत्र में रहने वाले आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वह अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!