janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव कड़ासन व विवेकानंन्द उत्थान समिति को 21-21 लाख रूपए देने की घोषणा की। - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाखेलचंडीगढ़देशधर्मधर्म - कर्मपंजाबराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव कड़ासन व विवेकानंन्द उत्थान समिति को 21-21 लाख रूपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव कड़ासन व विवेकानंन्द उत्थान समिति को 21-21 लाख रूपए देने की घोषणा की।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा अनावरण से गूंजा कड़ासन, युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का संदेश

‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव कड़ासन व विवेकानंन्द उत्थान समिति को 21-21 लाख रूपए देने की घोषणा की।

 

शहजादपुर, 28फरवरी।

गांव कड़ासन में भारत की महान आध्यात्मिक विभूति स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं, बल्कि भारत की सोई हुई राष्ट्रीय चेतना को जगाने वाले युगपुरुष थे। उनकी प्रतिमा केवल पत्थर की मूर्ति नहीं, बल्कि आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई युवा इस प्रतिमा को देखेगा, उसे यह स्मरण होगा कि जीवन का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा भी है। कोई भी बालक जब यहां आएगा तो उसके मन में यह जिज्ञासा अवश्य जगेगी कि स्वामी विवेकानंद कौन थे, और यही जिज्ञासा उसे उनके महान जीवन और विचारों से परिचित कराएगी।

 

उन्होंने स्वामी विवेकानंद उत्थान समिति को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गांव कडासन में विकास कार्यो के लिए 21 लाख रूपए तथा स्वामी विवेकानन्द उत्थान समिति को भी 21 लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर विवेकानंद उत्थान समिति के प्रधान एवं हरियाणा के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल जसवीर सिंह तथा समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को सम्मान का प्रतिक पगडी, धार्मिक ग्रंथ श्रीमदभगवद गीता व वाल्मिकि रामायण सहित स्मृति चिन्ह व स्वामी विवेकानन्द जी का चित्र व शॉल भेंट कर भव्य अभिनन्दन भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि वर्ष 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद का अमेरिका के भाइयो और बहनो से प्रारंभ हुआ संबोधन भारतीय इतिहास का गौरवशाली क्षण था। उस भाषण ने विश्व पटल पर भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृृतिक शक्ति का डंका बजा दिया। उन्होंने कहा कि 19वीं शताब्दी में जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति का परचम विश्व में लहराया, उसी प्रकार आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

 

युवाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति मानते थे। उनका विश्वास था कि यदि उन्हें 100 ऊर्जावान और चरित्रवान युवा मिल जाएं तो वे देश की तस्वीर बदल सकते हैं। आज हरियाणा सरकार भी युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में शामिल किया गया है तथा पिछले 11 वर्षों में बिना खर्ची-बिना पर्ची के लगभग 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदान किया गया है। सीईटी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी और युवाओं को परीक्षा के तहत किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आई, इसमें 13 लाख युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं को देश-विदेश में वैध माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अवैध ‘डंकी रूट’ पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाया गया है। हाल ही में 10 हजार पदों की विदेश मांग प्राप्त हुई है, जिनमें पात्र युवाओं के चयन की प्रक्रिया जारी है, 1 लाख 14 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा ‘फ्यूचर रेडी स्किल’ कार्यक्रम के तहत विदेश जाने के इच्छुक युवाओं को 75 घंटे का विशेष प्रशिक्षण और एआई की जानकारी भी दी जा रही है।

 

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद नारी शक्ति के प्रबल समर्थक थे। हमारी सरकार भी माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रूपए है, ऐसे लगभग 9 लाख 22 हजार से अधिक बहनों को प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है और अब तक 634 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास तभी सफल होते हैं जब समाज की सहभागिता भी साथ हो। स्वामी विवेकानंद उत्थान समिति द्वारा रक्तदान शिविर, गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण, जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें उपलब्ध कराना तथा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग जैसे कार्य नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को साकार करते हैं।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सकंल्प पत्र के तहत 60 सकंल्प को पूरा कर लिया गया है तथा 120 संकल्प पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अजमेर से एचपीवी वैक्सीन को लांच किया है और उन्हें भी वर्चुअली माध्यम से लाडवा में इससे जुडने का मौका मिला है। हरियाणा में भी इस पर तेजी से कार्य किया जाएगा, 14 साल से उपर की जो किशोरियां है उन्हें नि:शुल्क वैक्सीन लगेगी। कार्यक्रम में 25 महिलाओं का सिलाई मशीनें वितरित की गई, जिनमें से 2 महिलाओं को प्रतिकात्मक रूप से मुख्यमंत्री ने सिलाई मशीने मंच पर वितरित की। यह मशीनें समिति द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि हम सभी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

बॉक्स: समिति की ओर से मुख्यमंत्री द्वारा गांव के स्कूलों के प्रिंसिपल को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा समिति के ओर से गांव के पूर्व सरपंच गुलशन सैनी, रामेश्वर, गुरमीत के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर विवेकानंद उत्थान समिति के प्रधान एवं हरियाणा के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल जसवीर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों व अन्य लोगों का धन्यवाद करते हुए समिति द्वारा समाजहित में करवाए जा रहें कार्यो की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा वृृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को पुस्तक एवं छात्रवृृति एवं फीस आदि की व्यवस्था करने के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहयोग प्रदान करना, नशे के विरूद्ध युवाओं को जागरूक करने सहित अन्य समाजहित में कार्य करवाएं जा रहें है।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, आरटीआई कमिश्नर डॉ जगबीर सिंह, जिला प्रधान मनदीप सिंह राणा, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम शिवजीत भारती, प्रदेश प्रवक्ता डॉ यशवीर राघव, जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, कर्मचंद गोल्डी, पूर्व सरंपच गुलशन सैनी, प्रो0 डॉ सुखवीर सिंह, गुरनाम, प्रवीण, दीनदयाल, संतराम, रमेश पाल नौहनी, जसबीर उत्सव, विक्की, संदीप, कुलदीप, रामदास, गौतम, रणधीर सिंह भुरेवाला, पवन गुज्र्जर, मार्किट कमेटी नारायणगढ चेयरमेन नरेन्द्र राणा कुराली, मार्किट कमेटी शहजादपुर के चेयरमैन गोपाल मित्तल, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन जसविन्द्र सिंह बख्तुआ व संजीव गुर्जर धनाना, गुरनाम गुर्जर, दामोदर, शामलाल कडासन, पवन सैनी कड़ासन, रामबीर प्रजापत, सुनिल कुमार, कुलदीप, परवीन धीमान, दलबीर राणा बदौली आदि मौजूद रहें।

बॉक्स – कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को गांव के बुजुर्गो ने वृृद्धावस्था पेंशन में वृृद्धि करने पर हरियाणा की लोक संस्कृृति के प्रतिक हुक्का भेंटकर व सम्मान का प्रतिक पगडी पहनाकर उन्हें आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रजापति समाज एवं ग्रामवासियों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा वाल्मिकि समाज की ओर से वाल्मिकि रामायण मुख्यमंत्री जी को भेंट की गई। इसके अलावा समिति की ओर से विवेकानंद जी का चित्र भी भेंटकर सीएम का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!