
झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों ने चुराई थी 20 किलो चांदी और 50 ग्राम सोना,अंबाला छावनी पुलिस ने पांच को किया काबू
झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों ने चुराई थी 20 किलो चांदी और 50 ग्राम सोना,अंबाला छावनी पुलिस ने पांच को किया काबू
झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों ने चुराई थी 20 किलो चांदी और 50 ग्राम सोना,अंबाला छावनी पुलिस ने पांच को किया काबू
08 किलो चाँदी, अवैध हथियार व अन्य सामान बरामद I


अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी / लूट /स्नेचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अम्बाला छावनी में दर्ज चोरी के मामले में 16 जनवरी 2026 को इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह,सह उप निरीक्षक प्रवेश कुमार , सह उप निरीक्षक हरिओम व पुलिस दल ने कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी मदन उर्फ भद्दा सिंह, बाबू, सोन चिड़िया, फोसल्ली निवासी गाँव इसापुर तहसील तिलेहर थाना नगोई जिला सहाजानपुर यूपी वर्तमान पता झुग्गी झौपड़ी फेस 11 मोहाली पंजाब व विरजु निवासी गाँव मिलखिया तहसील तिलेहर थाना नगौई जिला सहाजानपुर यूपी वर्तमान पता झुग्गी झौपड़ी सब्जी मंडी करनाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर अन्य आरोपियों बारे पता लगाया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज है।
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह प्रबन्ध थाना अंबाला छावनी ने बताया कि इस मामले में सम्बन्ध में शिकायतकर्ता प्रो मोहित वर्मा (लक्ष्मण दास ज्वैलर्स सराफा बाजार अम्बाला छावनी) ने शिकायत करवाई थी कि 18 दिसम्बर 2025 को सराफा बाजार अम्बाला छावनी में स्थित उसकी दुकान से अज्ञात आरोपियों ने सोना-चाँदी जेवरात व नकद राशि चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रबंधक थाना ने बताया कि टीम ने एक महिने के अथक प्रयास से चोरी करने वाले इस गिरोह के बारे मे जानकारी जुटाई, लगातार CCTV FOOTAGE का अध्यन किया व अलग –अलग राज्यो से चोरी करने वाले गिरोह के बारे मे जानकारी प्राप्त की दिनाकं 16.01.2026 को टीम को सुचना प्राप्त हुई की कुछ सदस्य जिन्होने अम्बाला कैन्ट मे चोरी की थी आज रात को एक जगह पर इकट्ठा हो रहे है व आज भी किसी बडी वारदात को अंजाम दे सकते है पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए पांच आरोपीयो को शाहपुर मण्डी अम्बाला कैन्ट से दबोच लिया व चोरी की हुई 8 किलोग्राम चादीं व एक नाजायज पिस्तोल व 2 जिदां रौद बरमाद किये आरोपियो को माननिय अदालत से पुलिस रिमांड मजुर करवाकर गहनता से पुछताछ जारी है ताकि चोरी की अन्य वारदातो का खुलासा हो सके है।
बरामदगी व अन्य विवरणः
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है।
चाँदी 08 किलोग्राम (कीमत लगभग 23 लाख रूपये)
अवैध हथियार 01 देसी कट्टा और 02 जिन्दा कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है।
18 दिसम्बर 2025 को थाना अम्बाला छावनी में चोरी का यह मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपियों से चोरी के सामान सहित एक अवैध देसी कट्टा व दो जिन्दा रौन्द बरामद होने पर मामले में आमर्ज एक्ट की धारा को ईजाद किया गया है।



