जिसके आगमन की सुरक्षा के लिए पहुंची थी पुलिस वो VIP ही निकला नटवरलाल ठग,महाठग का वीआईपी खेल ऐसे हुआ बेनकाब
जिसके आगमन की सुरक्षा के लिए पहुंची थी पुलिस वो VIP ही निकला नटवरलाल ठग,महाठग का वीआईपी खेल ऐसे हुआ बेनकाब
जिसके आगमन की सुरक्षा के लिए पहुंची थी पुलिस वो VIP ही निकला नटवरलाल ठग,महाठग का वीआईपी खेल ऐसे हुआ बेनकाब

करनाल।
निसिंग थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां पुलिस जिस वीआईपी के आगमन पर पहुंची, वही व्यक्ति ठग निकला। आरोपी खुद को बड़े पद पर बताकर वीआईपी रौब दिखाता था। गाड़ी पर बत्ती-हूटर, साथ में कमांडो वर्दी में गनमैन और संदिग्ध दस्तावेज देखकर पुलिस को शक हुआ। जांच के बाद मौके पर ही पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया।
गांव ब्रास में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सूचना मिली कि एक बड़े पद का वीआईपी आने वाला है। सुरक्षा के लिए पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर जांच शुरू की तो मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने देखा कि गाड़ी पर बत्ती-हूटर लगा था और एक व्यक्ति कमांडो वर्दी में असले के साथ खड़ा था।
थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि यह व्यवस्था सामान्य नहीं होने पर पुलिस ने पूछताछ की। जांच में सामने आया कि बीबीपुर जाटान निवासी रिंकू सैनी खुद को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आयोग का अध्यक्ष बताता था, जबकि जांच में सामने आया कि यह फर्जी आयोग है। आरोपी वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है।
तलाशी में ट्रांसफर नोट और नौकरी से जुड़े जॉइनिंग लेटर मिले। इससे साफ हुआ कि वह नौकरी, ट्रांसफर और विदेश भेजने के नाम पर ठगी करता था।
पुलिस ने रिंकू सैनी के साथ पानीपत निवासी महेंद्र और महेंद्रगढ़ निवासी विकास को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिंकू सैनी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उसे फंसाया जा रहा है और उसे न्यायालय पर भरोसा है।



