ट्रक और नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश; गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, स्क्रैप से भरा ट्रक व नकदी बरामद
ट्रक और नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश; गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, स्क्रैप से भरा ट्रक व नकदी बरामद
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश; गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, स्क्रैप से भरा ट्रक व नकदी बरामद

थाना पड़ाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी को पानीपत से दबोचा।
पकड़े गए आरोपी अनुज कुमार के खिलाफ सोनीपत में हत्या का मामला पहले से दर्ज।
शास्त्री कट के पास फर्जी चेकिंग का बहाना बनाकर दिया था वारदात को अंजाम।
अम्बाला पुलिस की थाना पड़ाव टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक लूटने वाले एक शातिर गिरोह के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को लूटे गए स्क्रैप से भरे ट्रक सहित पानीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनुज कुमार, निवासी गाँव जुआ, जिला सोनीपत के रूप में हुई है।
वारदात का विवरण,
मामले के अनुसार, 17 मार्च 2026 की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग पर शास्त्री कट (कुलदीप नगर) के पास बोलेरो सवार आरोपियों ने एक ट्रक को रुकवाया था। आरोपियों ने खुद को अधिकारी बताते हुए ट्रक के कागजात और सामान की बिल्टी चेक करने का बहाना बनाया और बिल्टी को नकली बताकर ट्रक ड्राइवर शिव प्रकाश और उसके साथी के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ड्राइवर को जबरन अपनी बोलेरो में बिठाकर ले गए और नकदी लूट ली। लुटेरों ने ड्राइवर को शाहाबाद-साहा पुल के नीचे उतार दिया और स्क्रैप से भरा ट्रक लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी,
थाना पड़ाव में दिनांक 18 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश निवासी ड्राइवर शिव प्रकाश की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रबंधक निरीक्षक धर्मबीर सिंह के कुशल नेतृत्व में सहायक उप-निरीक्षक नरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने तकनीकी संसाधनों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी अनुज कुमार को पानीपत से काबू किया।
आपराधिक रिकॉर्ड और बरामदगी,
पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया, जिसके दौरान उसकी निशानदेही पर लूटा गया ट्रक और स्क्रैप बरामद कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अनुज कुमार एक पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ सोनीपत में पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
आगामी कार्रवाई,
थाना प्रबंधक निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। इस लूट में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। Haryana Police



