महेश नगर पुलिस ने इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाई,दो आरोपी गिरफ्तार
महेश नगर पुलिस ने इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाई,दो आरोपी गिरफ्तार
महेश नगर पुलिस ने इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाई,दो आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अंबाला ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना महेश नगर की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इंस्टा कार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 लाख रुपए की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद की है।
मामले का विवरण,
शिकायतकर्ता देव शर्मा, निवासी रानी बाग, थाना महेश नगर ने दिनांक 24-03-2026 को पुलिस को शिकायत दी थी कि रामपुर सरसेड़ी मोड़ के पास स्थित ‘इंस्टा कार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड’ के कार्यालय से अज्ञात चोरों ने नकदी चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी,
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना महेश नगर के सह उप-निरीक्षक सीता राम और उनकी टीम ने तकनीकी संसाधनों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को महेश नगर क्षेत्र से ही काबू कर लिया।
आरोपियों की पहचान,
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
कुलबीर सिंह: निवासी गांव डूलियानी, जिला कैथल (हाल पता: डिफेंस एंक्लेव, बोह, महेश नगर)।
शुभम: निवासी गांव सरसेहड़ी, थाना महेश नगर।
न्यायिक कार्रवाई,
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई पूरी राशि (05 लाख रुपए) और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद कर ली है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।



