
शाहाबाद में कालड़ा गन हाउस संचालक के घर NIA की छापेमारी
शाहाबाद में कालड़ा गन हाउस संचालक के घर NIA की छापेमारी
शाहाबाद में कालड़ा गन हाउस संचालक के घर NIA की छापेमारी

वीरवार सुबह क़रीब 5. 15 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पटना टीम ने शाहाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन पार्क कॉलोनी में कालाड़ा गन हाउस के संचालक के घर और कार्यालय पर छापेमारी की। टीम सुबह ही निजी वाहनों से पहुंची और देर रात 10 बजे तक तलाशी अभियान जारी रहा। इस दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। पूरी टीम ने कार्रवाई को गोपनीय रखा और मीडिया से दूरी बनाए रखी। स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया।
हथियारों की अवैध तस्करी पर NIA की बड़ी मुहिम
सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार सहित कई राज्यों में फैले अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी नेटवर्क की जांच से जुड़ी है। NIA ने एक साथ 22 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और सुरक्षा एजेंसियां इसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं।
दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ सकती है नई कड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस टेरर कॉन्सपिरेसी केस की जांच चल रही है, उसी के दौरान दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसी वजह से एजेंसी अब यह भी जांच कर रही है कि क्या हथियार तस्करी गिरोह का कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष संबंध इस ब्लास्ट केस के आरोपियों या संदिग्धों से है।
उत्तर भारत में फैला नेटवर्क
जांच एजेंसी को पता चला है कि संदिग्ध गिरोह उत्तर भारत के कई राज्यों में अपना नेटवर्क चला रहा था। हथियारों की तस्करी से जुड़े कई लिंक उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक फैले हुए हैं।
NIA की यह व्यापक कार्रवाई उत्तर भारत में चल रहे हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।



