भाजपा जिला अध्यक्ष ने घग्गर नदी के पानी से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, किसानों की फसल नुकसान पर जताई चिंता

अंबाला, 5 सितम्बर।
अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बलाना एवं जनसुई मंडलों के विभिन्न गांवों में घग्गर नदी के पानी के फैलाव से जनजीवन प्रभावित है। खेतों में पानी भरे होने से किसानों की फसलें बुरी तरह से खराब हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

इस स्थिति का जायजा लेने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने आज गांवों का दौरा किया और स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने उन्हें फसल नुकसान, घरों के आसपास जलभराव की दिक्कतों से अवगत कराया।
जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत पहुँचे यह सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, मंडल पदाधिकारी एवं प्रशासन की पूरी टीम उनके साथ रही। राणा ने कहा कि भाजपा संगठन और प्रशासन मिलकर इस कठिन परिस्थिति में ग्रामीणों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प हैं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी किसान और ग्रामीण को कठिनाई में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और राहत कार्यों में तेजी लाकर सभी आवश्यक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी।