
प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर दो फैक्ट्रियों समेत छह संपत्तियां सील, बकाएदारों पर निगम का 44.38 लाख था बकाया
जगाधरी के मानकपुर और पटेल नगर में फैक्ट्रियों और यमुनानगर में 4 दुकानों पर की कार्रवाई
कार्रवाई होने के बाद गणेश मेटल के मालिकों ने टैक्स जमा करवाकर खुलवाई फैक्ट्री की सील

यमुनानगर। प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों पर निगम की टीम ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फैक्ट्रियों समेत छह संपत्तियां को सील कर दिया। निगम की टीम ने यमुनानगर जोन में चार और जगाधरी में दो संपत्तियों सील की। इन बकाएदारों पर नगर निगम का 44 लाख 38 हजार 310 रुपए टैक्स बकाया था। को सील कर दिया। जगाधरी के मानकपुर फेस 2 में श्रीगणेश मेटल फैक्टी सील होने के बाद उसके मालिक ने बकाया 242968 रुपए टैक्स ऑनलाइन जमा करवा दिया। जिसके बाद नगर निगम द्वारा फैक्ट्री की सील को खोल दिया गया।
नगर निगम क्षेत्र में एक लाख रुपए से अधिक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के संपत्ति मालिकों को कुछ माह पहले हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद भी इन संपत्ति मालिकों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया। जिसके बाद नगर निगम संपत्ति मालिकों की प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई कर रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों की संपत्तियां सील करने के लिए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर यमुनानगर जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया और जितेंद्र मल्होत्रा व जगाधरी जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार व रघुवीर सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी संजय कुमार की टीम बुधवार देर शाम जगाधरी के पटेल नगर पहुंची। यहां निगम की टीम ने जयंती फैक्ट्री को सील कर दिया। इस संपत्ति पर निगम का 1641676 रुपए टैक्स बकाया है। सील करने के बाद निगम कर्मियों ने फैक्टी के गेट पर चेतावनी नोटिस भी चस्पा किया। जिस पर निगम की अनुमति बिना सील खोलने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात लिखी हुई था। इसके बाद निगम की टीम ने मानकपुर फेस 2 स्थित श्री गणेश मेटल को सील कर दिया। इस पर निगम का 242968 रूपये टैक्स बकाया था। हालांकि बाद में फैक्टी मालिक ने ऑनलाइन पूरा टैक्स जमा करवा दिया। जिसके बाद निगम ने फैक्ट्री की सील खोल दी गई। इसी तरह यमुनानगर जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया और जितेंद्र मल्होत्रा की टीम ने नेताजी सुभाष नगर में राजकुमार की दुकान को सील किया। इस पर 177492 रूपये टैक्स बकाया है। इसके बाद यमुनानगर बस स्टैंड के पास इंद्र की दुकान को सील कर दिया। इस पर 222901 रूपये टैक्स बकाया है। इसके बाद गोविंदपुरी रोड पर प्रवीण कुमार और मॉडल टाउन में राघवेन्द्र की दुकानों को सील किया गया। प्रवीण की संपत्ति पर 1817646 रुपए और राघवेन्द्र की दुकान पर 335627 रूपये टैक्स बकाया है। संपत्तियां सील करने के साथ ही निगम द्वारा उन पर चेतावनी नोटिस चस्पाया कि यदि नगर निगम की अनुमति के बिना सील से छेड़छाड़ की या इसे खोलने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों पर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों की अब संपत्तियां सील की जा रही है। सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए संपत्ति मालिक अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए। उन्होंने बताया कि जिनकी संपत्ति सील की गई है, उन्हें कई बार नोटिस जारी कर चेताया गया था। टैक्स जमा न कराने पर बकाएदारों को सुनवाई के लिए निगम कार्यालय बुलाया गया था। सुनवाई के बाद भी संपत्ति कर जमा न कराने पर सीलिंग कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसलिए बकाएदारों से अपील है कि वे अपना संपत्ति कर नियमित जमा कराते रहे।
फोटो कैप्शन- बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने फैक्ट्री पर सील लगाते निगम कर्मी।
टैक्स जमा न कराने पर दुकान को सील करती निगम की टीम।



