janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उपायुक्त अम्बाला को साहा में इंडस्ट्रियल एरिया व लॉजेस्टिक पार्क के लिए 2600 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया पुन: शुरू करने के निर्देश दिए - Ambala Mirror
Anil Vijअंबालाऊर्जाक्राइमखेलचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उपायुक्त अम्बाला को साहा में इंडस्ट्रियल एरिया व लॉजेस्टिक पार्क के लिए 2600 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया पुन: शुरू करने के निर्देश दिए

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उपायुक्त अम्बाला को साहा में इंडस्ट्रियल एरिया व लॉजेस्टिक पार्क के लिए 2600 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया पुन: शुरू करने के निर्देश दिए

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उपायुक्त अम्बाला को साहा में इंडस्ट्रियल एरिया व लॉजेस्टिक पार्क के लिए 2600 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया पुन: शुरू करने के निर्देश दिए

आऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले, इंडस्ट्रियल एरिया के साथ लॉजेस्टिक पार्क व पास ही फ्रेट टर्मिनल बनने से उद्योगों को मिलेगा भारी बूस्ट

उद्यमी बोले, मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अब इंडस्ट्रियल एरिया में विभिन्न विभाग तेजी से कर रहे काम

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली

मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया में काम रहे सफाई कर्मियों का उत्साह बढ़ाया

अम्बाला/चंडीगढ़, 14 सितंबर -हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला के उपायुक्त अजय तोमर को निर्देश देते हुए कहा कि साहा इंडस्ट्रियल एरिया के साथ 2600 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया को पुन: प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा अम्बाला छावनी के कई उद्यमी अपनी ईकाईयां वहां स्थापित करना चाहते हैं जिसके लिए जमीन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जमीन लेने की प्रक्रिया कुछ समय पहले प्रारंभ की गई थी, मगर बीते वर्ष चुनाव आने की कारण इस प्रक्रिया को रोकना पड़ा था।

विज आज अम्बाला छावनी के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित वॉर रूम में इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी और अन्य प्रबंधों की समीक्षा अधिकारियों व उद्यमियों से कर रहे थे।

इस दौरान कई उद्यमियों ने मंत्री अनिल विज से कहा कि यदि उन्हें साहा इंडस्ट्रियल एरिया के पास सरकार द्वारा अपने उद्योगों को स्थापित करने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए तो वह अपने उद्योग वहां स्थापित कर सकते हैं। इसपर मंत्री अनिल विज ने उद्यमियों को बताया कि पूर्व में उनके द्वारा ही साहा इंडस्ट्रियल एरिया के साथ और उद्योगों को स्थापित करने तथा लॉजस्टिक पार्क के लिए 2600 एकड़ भूमि लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की थी। उन्होंने बताया कि उनके पास उस समय कई किसान आए थे जोकि साहा इंडस्ट्रियल एरिया के साथ लगती जमीन देने के इच्छुक थे। इसके बाद ई-भूमि पोर्टल के जरिए साहा इंडस्ट्रियल एरिया विस्तार के लिए भूमि लेने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था जिसपर कई किसानों से आवेदन भी किए थे। मगर बीते वर्ष चुनाव आने के कारण यह प्रक्रिया रूक गई थी।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही उपायुक्त अजय तोमर को साहा में इंडस्ट्रियल एरिया के साथ 2600 एकड़ जमीन खरीद की प्रक्रिया पुन: शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले यहां पर इंडस्ट्रियल एरिया के साथ-साथ लॉजस्टिक पार्क भी बनाया जाएगा। इससे उद्योगों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि इस प्रक्रिया को पूर्व में शुरू किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के पास ही रेलवे द्वारा फ्रेट टर्मिनल बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है। इंडस्ट्रियल एरिया, लाजेस्टिक पार्क और फ्रेट टर्मिनल पास-पास होने पर उद्योगों को बूस्ट मिलेगा।

उद्यमी बोले, मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अब इंडस्ट्रियल एरिया में विभाग तेजी से कर रहे काम

वहीं, उद्यमियों ने बताया कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से इंडस्ट्रियल एरिया विभिन्न विभागों द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है। शनिवार को मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल में सैकड़ों सफाई कर्मी लगाए थे जोकि काम पर जुटे हैं तथा पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की मशीने काम कर रही है और इसी प्रकार बिजली कर्मी व अन्य विभाग भी निरंतर कार्य कर रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया में काम रहे सफाई कर्मियों से बात करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया

इंडस्ट्रियल एरिया में काम कर रहे सैकड़ों सफाई कर्मियों का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा पानी की वजह से इंडस्ट्रियल एरिया में काफी नुक्सान हुआ है और अब सफाई कर्मी यहां मेहनत से काम करते हुए क्षेत्र को साफ व स्वच्छ बनाए। इस दौरान सफाई कर्मियों ने “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।

मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली

इससे पहले मंत्री अनिल विज ने जनस्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में पानी निकासी के प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। वहीं बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में 43 फैक्ट्रियों में बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है जबकि रविवार शाम तक 95 प्रतिशत तक फैक्ट्रियों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। मंत्री अनिल विज ने इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी अधिकारियों से चर्चा की।

गौरतलब है कि शनिवार को मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया का मुआयना करते हुए यहां पानी निकासी, सफाई, बिजली आपूर्ति व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने तब इंडस्ट्रियल एरिया में सभी व्यवस्था पुन: व्यवस्थित होने तक वॉर रूम खोलने के निर्देश दिए थे जहां जनस्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, एचएसआईआईडीसी, बिजली निगम, पुलिस व अन्य विभागों की ड्यूटियां लगाई थी।

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह, एचएसआईआईडीसी के एक्सईएन बलदेव के अलावा बिजली निगम, नगर परिषद, पुलिस व अन्य विभागों से अधिकारियों के अलावा इंडस्ट्रियल एरिया से उद्यमी सुभाष धीमान, सुरेंद्र सहगल गोपी, कमलजीत जैन, कपिल वर्मा, अखिल गुप्ता, भाजपा नेता अजय बवेजा व अन्य मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!