
आपरेशन ‘‘टरैक डाउन’’ के तहत नकली पुलिस बनकर ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 14 सिम, 03 मोबाइल व नकदी बरामद
आपरेशन ‘‘टरैक डाउन’’ के तहत नकली पुलिस बनकर ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 14 सिम, 03 मोबाइल व नकदी बरामद
आपरेशन ‘‘टरैक डाउन’’ के तहत नकली पुलिस बनकर ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 14 सिम, 03 मोबाइल व नकदी बरामद

माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओपी सिहँ भा0पु0से0 के निर्देशानुसार, माननीय पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल श्री पंकज नैन भा0पु0से0 के नेतृत्व एवम पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री अजीत सिंह शेखावत भा0पु0से0 के कुशल मार्गदर्शन में आपरेशन ‘‘टरैक डाउन’’ के तहत अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना साइबर क्राईम पुलिस ने 29 नवम्बर 2025 को कार्यवाही करते हुए नकली पुुलिस बन कर ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी अरूण निवासी जसवन्त कालोनी यमुनानगर वर्तमान पता वाधवा हाऊस कुलदीप नगर यमुनानगर थाना आजाद नगर जिला यमुनानगर व आरोपी महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री योगेश निवासी माडॅल टाऊन अम्बाला शहर जिला अम्बाला ने 27 नवम्बर 2025 को थाना साईबर क्राइम जिला अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 के दौरान अज्ञात आरोपियों ने नकली पुलिस बनकर उससे एक बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़पने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील है कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक बने व दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त हैल्पलाईन नं0 1930 पर काॅल करें।



