janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt अंबाला की मेयर ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट,अंबाला नगर निगम के मुद्दों पर हुई चर्चा - Ambala Mirror
अंबालाचंडीगढ़देशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणा

अंबाला की मेयर ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट,अंबाला नगर निगम के मुद्दों पर हुई चर्चा

अंबाला की मेयर ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट,अंबाला नगर निगम के मुद्दों पर हुई चर्चा

अंबाला की मेयर ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट,अंबाला नगर निगम के मुद्दों पर हुई चर्चा

 

स्वामित्व योजना, बाढ़ प्रबंधन व स्वच्छता से जुड़े कामों को प्राथमिकता से किया जाएगा

अंबाला की मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास स्थान पर पहुंचकर भेंट की। इस दौरान उनके साथ उनके पति मनोनीत पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा भी मौजूद रहे। भेंट के दौरान कई सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक विषयों पर हरियाणा की यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ उनकी चर्चा रही, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से बाढ़ प्रबंधन, स्वच्छता अभियान और निगम क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति पर जोर दिया गया।

 

बैठक के दौरान मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने शहर के निचले इलाकों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पर विस्तृत जानकारी दी। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार इस वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा योजना बनाकर बाढ़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए, उसी का नतीजा है कि पूरे हरियाणा प्रदेश में बाढ़ को लेकर हालात ठीक रहे। उन्हीं के द्वारा बनाई गई योजना को धरातल पर उतारते हुए मेयर और एडवोकेट संदीप सचदेवा ने नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी के इंतजाम करवाए, जिसके कारण अंबाला शहर नगर निगम क्षेत्र में जल भराव की समस्या से क्षेत्र वासियों को काफी राहत मिली। इन इंतजाम के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को समय रहते निर्देशित करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया। साथ ही साथ जल भराव की इस समस्या को दूर करने के लिए स्थायी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

 

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों को निर्देश देकर बाढ़ प्रबंधन के मौजूदा ढांचे को मजबूत किया जाएगा और आवश्यक तकनीकी सुधारों को जल्द लागू किया जाएगा।

 

स्वच्छता के विषय पर मेयर ने बताया कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें आधुनिक मशीनरी का उपयोग और अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती शामिल है। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक बताते हुए नगर निगम को और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। हाल ही में अंबाला शहर के 23880 परिवारों को हरियाणा सरकार की स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाल डोरे की जमीन में मालिकाना हक देने का काम अंबाला नगर निगम में मेयर द्वारा द्वारा किया गया था, जिसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि जल्दी ही इस योजना के अंतर्गत स्वामित्व के कार्ड बनाकर इन लाभार्थियों को पूरे प्रदेश भर में दिए जाएंगे। मेयर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया की स्वामित्व योजना के प्रदेश भर में किए जाने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत वह अंबाला से करें।

 

मेयर ने बताया कि सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइटों और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार जैसे कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निगम की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर शहर को आधुनिक बनाने के प्रयासों में सहयोग करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!