
लुधियाना से चोरी की बाइक के साथ अंबाला पुलिस ने आरोपी को दबोचा; हरियाणा का फर्जी नंबर लगाकर घूम रहा था शातिर चोर
लुधियाना से चोरी की बाइक के साथ अंबाला पुलिस ने आरोपी को दबोचा; हरियाणा का फर्जी नंबर लगाकर घूम रहा था शातिर चोर
लुधियाना से चोरी की बाइक के साथ अंबाला पुलिस ने आरोपी को दबोचा; हरियाणा का फर्जी नंबर लगाकर घूम रहा था शातिर चोर
अपराधियों और संदिग्ध वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान अंबाला छावनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेजीमेंट चौकी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब के लुधियाना से बाइक चोरी कर उस पर हरियाणा का नंबर लगाकर अंबाला में घूम रहा था। आरोपी की पहचान विवेक उर्फ गोलू, निवासी डेहा कॉलोनी, अंबाला छावनी के रूप में हुई है।
कार्यवाही का विवरण,
अंबाला पुलिस इन दिनों बिना पैटर्न और बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ एक विशेष जांच अभियान चला रही है। इसी के तहत रेजीमेंट चौकी प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक सुखबीर सिंह और सहायक उप-निरीक्षक टिकम सिंह की टीम नाकाबंदी पर तैनात थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूला कि उक्त बाइक उसने लुधियाना (पंजाब) से चोरी की थी और वह इसे बेचने की फिराक में अंबाला में घूम रहा था।
अपराधिक रिकॉर्ड,
पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी विवेक उर्फ गोलू एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी अंबाला छावनी थाने में चोरी से संबंधित लगभग 06 मामले दर्ज हैं।
कानूनी कार्यवाही,
आरोपी के खिलाफ थाना अंबाला छावनी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है। अंबाला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। Haryana Police



