
सीआईए 02 अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: बांके बिहारी मंदिर से चेन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लगभग 5 लाख की सोने की चार चेन बरामद
सीआईए 02 अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: बांके बिहारी मंदिर से चेन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लगभग 5 लाख की सोने की चार चेन बरामद
सीआईए 02 अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: बांके बिहारी मंदिर से चेन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लगभग 5 लाख की सोने की चार चेन बरामद

अंबाला पुलिस की सीआईए-02 टीम ने गोविंद नगर (महेश नगर) स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सोने की चेन काटने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई चारों सोने की चेन बरामद कर ली हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है।
घटना का विवरण,
बीते 29 अप्रैल 2026 को बांके बिहारी मंदिर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अज्ञात चोरों ने चार महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन काट ली थी। इस संबंध में थाना महेश नगर में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीआईए-02 को सौंपी गई थी।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी,
पुलिस अधीक्षक अंबाला के निर्देशानुसार, सीआईए-02 के प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में सहायक उप-निरीक्षक अमृत लाल, नवीन कुमार और सिपाही रजत की टीम ने तकनीकी संसाधनों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दो मुख्य आरोपियों को काबू किया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है:संदीप (निवासी: मेरठ, उत्तर प्रदेश)दीपक कुमार (निवासी: फिल्लौर, जालंधर, पंजाब)
वारदात का तरीका ,
पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। गिरोह में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं,
प्रसाद का झांसा,
आरोपी कीर्तन या धार्मिक स्थलों पर भक्तों को बिस्किट और प्रसाद बांटने का नाटक करते थे।जब श्रद्धालु प्रसाद लेने में व्यस्त होते, तो गिरोह की महिलाएं और अन्य पुरुष वहां कृत्रिम भीड़ पैदा कर देते थे।
सफाई से चोरी,
श्रद्धालुओं का ध्यान भटकते ही आरोपी बड़ी चतुराई से सोने की चेन काट लेते थे और मौका देख वहां से फरार हो जाते थे।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड,
जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और इससे पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके साथ मिली महिलाओं की तलाश में छापेमारी कर रही है।
अपील: अंबाला पुलिस आमजन से अपील करती है कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दें।



