janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी,एएनसी टीम ने अम्बाला छावनी से दो आरोपियों को 80 ग्राम हेरोइन व गाड़ी सहित दबोचा - Ambala Mirror
अंबालाक्राइमचंडीगढ़दिल्लीधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणावायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी,एएनसी टीम ने अम्बाला छावनी से दो आरोपियों को 80 ग्राम हेरोइन व गाड़ी सहित दबोचा

अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी,एएनसी टीम ने अम्बाला छावनी से दो आरोपियों को 80 ग्राम हेरोइन व गाड़ी सहित दबोचा,

अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी,एएनसी टीम ने अम्बाला छावनी से दो आरोपियों को 80 ग्राम हेरोइन व गाड़ी सहित दबोचा,

 

नशामुक्त अम्बाला तहत नशा तस्करों पर एक और कड़ा प्रहार ,

 

नशा मुक्त समाज के संकल्प को चरितार्थ करते हुए अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।

 

पुलिस अधीक्षक अम्बाला के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने निरीक्षक ऋषिपाल के नेतृत्व में सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सत्यवान उप निरीक्षक सत्प्रकाश व टीम ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ते हुए नजदीक पुराना रेलवे रिर्जवेशन सैन्टर माल गोदाम अम्बाला छावनी से दो आरोपियों को नशीला पदार्थ हेरोइन व गाड़ी सहित काबू कर थाना पड़ाव में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

 

मामले का विवरण,

 

एएनसी सैल टीम ने निरीक्षक ऋषिपाल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार नजदीक पुराना रेलवे रिर्जवेशन सैन्टर माल गोदाम अम्बाला छावनी के पास नाकाबंदी कर दिल्ली की तरफ से आ रहे गाड़ी सवार आरोपी उमेर उर्फ काला व मेहरबान निवासी गाँव मुण्डोगडी थाना घरौण्डा जिला करनाल को 80 ग्राम हेरोइन नशीला पदार्थ व गाड़ी सहित काबू कर सफलता हासिल की।

 

 

न्यायिक कार्रवाई,

 

पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया । रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके और नशे की चेन को तोड़ा जा सके।

 

सूचना तंत्र की मजबूती और पुलिस की अपील,

 

अम्बाला पुलिस का सूचना तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है जिसके परिणामस्वरूप हर दिन नशा तस्करों पर ठोस कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। यदि आपके पास नशा तस्करों या संदिग्ध गतिविधियों के बारे कोई जानकारी है तो तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन नं0 9729990112 पर सूचित करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!